Loading...
'रामायण' का हिस्सा बनने से गदगद हैं अनुपम खेर, विदेशी प्रतिक्रियाओं पर जताया आभार
'रामायण' को मिल रही तारीफों पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया

'रामायण' का हिस्सा बनने से गदगद हैं अनुपम खेर, विदेशी प्रतिक्रियाओं पर जताया आभार

Oct 29, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

'रामायण: भाग 1' का प्रीमियर लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में हुआ। फिल्म को विदेश से मिल रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं पर दिग्गज अनुपम खेर ने "बहुत खुशी और गर्व" जताया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस पाैराणिक महाकाव्य में अभिनेता भी शामिल हैं। उन्होंने फिल्म में पक्षीराज जटायु को अपनी आवाज दी है। रणबीर कपूर इसमें 'भगवान श्रीराम', साई पल्लवी 'माता सीता', रवि दुबे 'लक्ष्मण' और कन्नड़ अभिनेता यश 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं।

प्रतिक्रिया

अनुपम ने प्रीमियर के बाद आ रहीं प्रतिक्रियाओं पर बात की

सोशल मीडिया पर वीडियो में अनुपम ने कहा, "लॉस एंजिल्स से 'रामायण' पर जो शुरुआती रिएक्शन आ रहे हैं, उनसे मेरा दिल बहुत खुशी और गर्व से भर रहा है। हमारे महान महाकाव्य को इतने बड़े पैमाने पर दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचते देखना एक अविश्वसनीय एहसास है।"

उन्होंने कहा कि फिल्म में 'जटायु' को आवाज देना उनके लिए खासतौर पर मायने रखता है। वह 5 नवंबर को स्टॉकहोम में 'रामायण' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT