'रामायण': अमेरिका में गूंजा 'जय श्रीराम' का नाम, फिल्म के प्रीमियर पर जुटे हॉलीवुड सितारे
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' दिवाली के अवसर पर रिलीज के लिए तैयार है। इससे ठीक पहले, निर्माताओं ने लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर रखा जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हुए। प्रीमियर से सामने आईं तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इवेंट के पीछे का मकसद भारतीय दर्शकों के साथ-साथ पश्चिमी देशों तक पौराणिक महाकाव्य को पहुंचाना था।
प्रीमियर
रणबीर से यश तक, प्रीमियर पर छाए ये सितारे
'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर सिल्वर रंग की चमकदार शेरवानी पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचे। वहीं, यश काले रंग के कपड़े पहने अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ शामिल हुए।
साई भी लाल रंग की जरदोजी साड़ी पहने पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। सभी ने मिलकर रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर के सामने पोज दिए।
इस दौरान पूरा माहौल 'जय श्रीराम' के नाम से गुंजायमान हो गया और लोग फिल्म के प्रति उत्सुकत दिखे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Ramayana team at los angeles ❤️
— ancy🤎🏹 (@ann65555) October 28, 2026
Proud Moments 💥#Ranbir #yash #saipallavi #niteshtiwari #NamitMalhotra #Ramayana pic.twitter.com/olR6DA8tdV
फिल्म
ग्लोबल प्रीमियर में हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं
प्रीमियर में जेडा पिंकेट स्मिथ, जोनाथन स्कॉट, रयान रेनॉल्ड्स, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो समेत कई हॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची। विदेशी मेहमानों के साथ फिल्म कलाकारों ने डेविड गेफेन थिएटर में स्क्रीनिंग का लुत्फ उठाया।
बता दें, 4000 करोड़ के बजट में बनी 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज हो रहा है। दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आएगा।
फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए स्क्रीनिंग का वीडियो
#Ramayana world premiere at the iconic David Geffen Theater (LA) 🔥 pic.twitter.com/lg05STIJCi
— Venkatramanan (@VenkatRamanan_) October 28, 2026