अनुपम खेर बंगाल में खोलेंगे एक्टिंग स्कूल, नई बंगाली फिल्म 'शुरू थेके शुरू' का भी किया ऐलान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर बंगाली सिनेमा में अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपनी नई बंगाली फिल्म 'शुरू थेके शुरू' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ही बंगाली सिनेमा और उनके प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह है। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि 'बरियाली' के बाद ये अनुपम खेर की दूसरी बंगाली फिल्म होगी, जिसे वो खुद बतौर निर्माता बना रहे हैं।
बंगाल में एक्टिंग स्कूल खोलेंगे अनुपम
कोलकाता में अपनी नई बंगाली फिल्म 'शुरू थेके शुरू' के लॉन्च इवेंट के दौरान दिग्गज अनुपम खेर ने इस प्रोजेक्ट को अपने लिए 'एक नई शुरुआत' बताया। बंगाल के रचनात्मक माहौल की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही राज्य में एक एक्टिंग स्कूल खोलने की योजना बना रहे हैं, जिसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का पूरा समर्थन मिल रहा है, वहीं उनके अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पिछले साल 'तन्वी: द ग्रेट' का निर्देशन और उसमें अभिनय करने के बाद अब अनुपम अपनी फिल्म के सीक्वल 'खोसला का घोसला 2' में अपनी पुरानी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं, जो इसी साल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।