अनुप जलोटा: खबरें

अनूप जलोटा एक मशहूर भारतीय गायक हैं। उन्होंने कई गज़ल और भजन गाए हैं। लोग उन्हें भजन सम्राट के नाम से भी जानते हैं। 2012 में उन्हें पद्मश्री पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। लेकिन अनूप जलोटा अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे। वह उस समय सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने 'बिग बॉस 12' में एंट्री की। यहां वह अपनी गर्लफ्रेंड और शिष्य जसलीन मथारु के साथ पहुंचे थे। दरअसल, इसका कारण था कि जसलीन, अनूप जलोटा से उम्र में 37 साल छोटी है। ऐसे में दर्शकों को इन दोनों का रिश्ता कुछ ठीक नहीं लगा। इसके बाद अनूप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि यह बस उनका सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था।

पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी

शादी हर किसी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग इस दिन को खास बनाने के लिए कई सपने संजोते हैं और जिंदगीभर साथ रहने के लिए इस बंधन में बंध जाते हैं।