NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी
    मनोरंजन

    पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी

    पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी
    लेखन भावना साहनी
    Oct 20, 2020, 03:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पब्लिसिटी पाने के लिए इन सितारों ने रियलिटी शोज में रचाई झूठी शादी

    शादी हर किसी की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग इस दिन को खास बनाने के लिए कई सपने संजोते हैं और जिंदगीभर साथ रहने के लिए इस बंधन में बंध जाते हैं। वहीं, जब मनोरंजन जगत की बात आती है तो यहां शादी के मायने ही बदल जाते हैं। अक्सर फिल्मी हस्तियों की शादी टूटने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन आज हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जिन्होंने पब्लिसिटी हासिल करने के लिए शादी रचाई।

    अनूप जलोटा और जसलीन मथारु

    कुछ समय पहले जसलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी और भजन सम्राट अनूप जलोट की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दिख रहे थे। इसके बाद दोनों की शादी की खबरें आने लगीं। हालांकि, बाद में जलोटा ने कहा यह उनकी आगामी ऐड के लिए है। इससे पहले दोनों ने 'बिग बॉस 12' में यह कहते हुए एंट्री की थी वह रिश्ते में हैं। जबकि शो निकलने के बाद दोनों ने कहा यह पब्लिसिटी स्टंट था।

    नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

    सिंगिंग रियलिटी 'इंडियन आइडल' के सेट पर होस्ट आदित्य को जज नेहा के साथ फ्लर्ट करते देखा जाता था। मेकर्स ने भी इस ड्रामे को अपनी TRP के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद शो में दोनों के परिवार को बुलाकर इनकी झूठी शादी रचाई गई। दर्शक भी इस रिश्ते को सच मानने लगे। बाद में खुद आदित्य और उनके पिता उदित नारायण ने इस बात का खुलासा किया कि यह सब सिर्फ TRP के लिए था।

    सारा खान और अली मर्चेंट

    विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' को सुर्खियों में लाने के लिए मेकर्स काफी मशक्कत करते हैं। 'बिग बॉस 4' में सारा बॉयफ्रेंड अली के साथ नजर दिखीं। इसके बाद शो की TRP बढ़ाने के लिए बिग बॉस के घर में ही दोनों के निकाह का आयोजन किया गया। हालांकि, शो से बाहर आने के एक महीने बाद ही ये दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार शो में शादी करने के लिए इन्हें 50 लाख रुपये मिले थे।

    राखी सांवत

    ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक शो में स्वयंवर के नाम पर सगाई की, जो कि बाद में पब्लिसिटी स्टंट साबित हुआ। दरअसल, 2009 में NDTV इमेजिन पर 'राखी का स्वयंवर' नाम से एक शो शुरू किया गया। जिसमें राखी से शादी करने के लिए कई लड़कों ने हिस्सा लिया। राखी ने NRI इलेश को अपने जीवनसाथी के रूप में चुनते हुए उनसे सगाई कर ली। हालांकि, शो खत्म होने के कुछ महीनों बाद उन्होंने इलेश से सगाई तोड़ दी।

    रतन राजपूत

    'राखी का स्वयंवर' की तरह इसी शो के तीसरे सीजन को 'रतन का रिश्ता' नाम से शुरू किया गया। जिसमें 15 कंटेस्टेंट्स उनका दिल जीतने की कोशिश करते दिखे। इस रियलिटी शो में भी दूल्ह चुनने का नाटक किया गया था। रतन ने यहां दिल्ली के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना और सगाई कर ली। शो खत्म होने के बाद यह सच सामने आया था कि अभिनेत्री ने यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आदित्य नारायण
    राखी सावंत
    जसलीन मथारू

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल शुभमन गिल
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन ने लगाया शानदार शतक  शुभमन गिल
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: लुंगी एनगिडी ने तीसरे वनडे में लिए 4 विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान

    आदित्य नारायण

    आदित्य नारायण ने 15 साल बाद कहा 'सा रे गा मा पा' को अलविदा सोशल मीडिया
    आदित्य नारायण बने पापा, बोले- जो मांगा था वो मिल गया बॉलीवुड समाचार
    पापा बनने वाले हैं आदित्य नारायण, बताई दिल की बात बॉलीवुड समाचार
    'इंडियन आइडल 12' के विजेता बने पवनदीप राजन, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख रुपये बॉलीवुड समाचार

    राखी सावंत

    शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत के खिलाफ 1 फरवरी तक नहीं होगी कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट
    राखी सावंत को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत शर्लिन चोपड़ा
    राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत शर्लिन चोपड़ा
    राखी सांवत की मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं मदद, खुद किया खुलासा मुकेश अंबानी

    जसलीन मथारू

    जसलीन मथारू के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023