'देसी बैटमैन' रील्स में 'साजन साजन' की धूम, वायरल ट्रेंड पर अनु मलिक ने दी प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
अनु मलिक के चर्चित गानों में शामिल 'साजन साजन' एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 1999 में आई फिल्म 'आरजू' में मौजूद इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है, जिसका इस्तेमाल AI कंटेंट क्रिएटर सुजल जैसवार ने सुपर-वायरल 'देसी बैटमैन' रील्स में इस्तेमाल किया। अब जब यह गाना युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है, तो संगीतकार भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने गाने के इस्तेमाल पर निराशा जताई है।
सवाल
बिना पूछे गानों का इस्तेमाल करने से नाखुश संगीतकार
वैरायटी इंडिया से बातचीत में अनु ने निराशा जताई कि आज के वक्त में लोग गाना लेने से पहले उसके असल कंपोजर से पूछते नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "किसी ने मुझसे बात नहीं की। लेकिन अब जब गाना पॉपुलर हो गया, तो लोग कॉल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह गाना बहुत वायरल हो गया है, जिस तरह से आपने इसे बनाया है और सब कुछ। यह धीरे-धीरे शुरू हुआ और अब, यह धूम मचा रहा है।"
पसंद
"लोग हर समय टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं"
उन्होंने कहा, "लोग हर समय थोड़ी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। और आप जानते हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि, मेलोडी हर जगह किंग है। आप जानते हैं कि इतनी सारी चॉप्स और सारी टेक्नोलॉजी और फायदों के साथ, आप जानते हैं कि लोग मेलोडी गुनगुनाएंगे, है ना? और वे इसी के लिए तरसते हैं।"
हालांकि, संगीतकार ने स्वीकारा कि उनके कई गाने वायरल हो रहे हैं, जिससे उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'देसी बैटमैन' का वायरल वीडियो
Desi Batman 🅱️ Sajan Sajan❄️ pic.twitter.com/Rc9OZ3rPn1
— DESI DOLLER (@mr_fanboy10) November 25, 2026