NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अन्नू कपूर बोले- प्रियंका चोपड़ा ने मुझे किस नहीं किया, हीरो होता तो मना नहीं करतीं
    अगली खबर
    अन्नू कपूर बोले- प्रियंका चोपड़ा ने मुझे किस नहीं किया, हीरो होता तो मना नहीं करतीं
    अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को जेकर कही ये बात

    अन्नू कपूर बोले- प्रियंका चोपड़ा ने मुझे किस नहीं किया, हीरो होता तो मना नहीं करतीं

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 22, 2024
    06:51 pm

    क्या है खबर?

    अन्नू कपूर की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में होती है। इससे परे वह अपनी दो टूक बयानबाजी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं।

    हाल ही में अन्नू ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और साथ ही 13 साल पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए विवाद पर भी उन्होंने फिर पुरानी वाली बात कह दी, जिससे देसी गर्ल या उनके प्रशंसक खफा हो सकते हैं।

    आइए जानते हैं ऐसा क्या बोले अन्नू।

    दो टूक

    "मेरी शक्ल-सूरत नहीं थी, इसलिए प्रियंका ने किया इनकार"

    ANI से बातचीत में अन्नू ने फिल्म '7 खून माफ' में प्रियंका के इंटीमेट दृश्यों पर बात की।

    उन्होंने कहा, "खबर आई थी कि फिल्म में अन्नू कपूर को प्रियंका चोपड़ा ने किस करने से मना कर दिया। अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो मै हूं कि न शक्ल है, ना सूरत है। न पर्सनैलिटी, इसलिए दिक्कत हुई।"

    कारण

    प्रियंका के इनकार की वजह भी जान लीजिए

    दरअसल, '7 खून माफ' में अनु को प्रियंका के अपोजिट साइन किया गया था। फिल्म की मांग थी कि दोनों के बीच इंटीमेट सीन फिल्माया जाए।

    अन्नू तो तैयार हो गए, लेकिन प्रियंका ने यह कहकर मना कर दिया कि वह उनके पिता के दोस्त हैं और उनसे उम्र में काफी बड़े हैं। लिहाजा वह उनके साथ ऐसा कोई भी सीन करने में सहज नहीं हैं।

    जब ये बात अन्नू को पता चली तो वह भड़क गए।

    प्रतिक्रिया

    साल 2011 में भी अन्नू ने दिया था यही जवाब

    बता दें कि यह साल 2011 की बात है। अन्नू ने तब भी प्रियंका को यही जवाब दिया था। वह बोले थे, "प्रियंका को इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि मेरे साथ करने में दिक्कत है, क्योंकि मैं देखने में हीरो की तरह सुंदर नहीं हूं, इसलिए प्रियंका ने इनकार किया है।"

    अन्नू की इस बात से भड़की प्रियंका ने उन्हें जमकर लताड़ा था। उस समय दोनों के बीच हुआ यह विवाद खूब चर्चा में रहा था।

    1त1ृ

    प्रियंका ने यूं किया था पलटवार

    हिंदुस्तान टाइम्स से प्रियंका ने कहा था, "अगर वह इंटीमेट सीन करना चाहते हैं और इस तरह की घटिया बातें बोलना चाहते हैं तो उन्हें दूसरी तरह की फिल्में करनी चाहिए। ऐसे दृश्य कभी हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मैं बहुत चिढ़ गई हूं। अन्नू बहुत बड़े हैं और उन्हें इस तरह की बातें शोभा नहीं देती हैं। उनके बयानों ने मुझे वास्तव में परेशान कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने बात की, वह बहुत गलत था।"

    देशभक्ति

    देशभक्ति पर भी अन्नू ने की दो टूक बात

    अन्नू से देशभक्ति से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देशभक्ति जो है, वो कोई परफ्यूम नहीं है कि किसी फंक्शन में जाना हो, शादी में जाना हो तो परफ्यूम अच्छा छिड़ककर आना है। देशभक्ति आपके शरीर की धमनियों में 24 घंटे बहने वाली रक्त की धारा है।"

    जब अन्नू से पूछा गया कि उन्हें टीवी या फिल्मों में कहां काम करने में ज्यादा मजा आया तो उनका जवाब था, "मुझे जहां ज्यादा पैसा मिला, वहां मजा आया।"

    जानकारी

    कंडोम के विज्ञापन को लेकर भी विवादों में हैं अन्नू

    दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अन्नू इन दिनो कंडोम के एक विज्ञापन को लेकर भी विवादों में हैं। बता दें कि फिल्म '7 खून माफ' विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी थी। इसके लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अन्नू कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    प्रियंका चोपड़ा

    क्या प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में वापसी के लिए संजय लीला भंसाली से मिलाया हाथ? संजय लीला भंसाली
    प्रियंका चोपड़ा ने बताई 'टाइगर' की रिलीज तारीख, साझा किया फिल्म में आवाज देने का अनुभव बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय से की सगाई, जानिए उनके बारे में बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट से श्रद्धा कपूर तक, गाना गाने में भी माहिर हैं ये अभिनेत्रियां आलिया भट्ट

    अन्नू कपूर

    ऑनलाइन धोखाधड़ी में अभिनेता अन्नू कपूर से ​​4.36 लाख रुपये की हुई ठगी मुंबई
    अन्नू कपूर के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार, बरामद हुए दस्तावेज और मोबाइल मुंबई पुलिस
    अभिनेता अन्नू कपूर सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    अन्नू कपूर को मिली अस्पताल से छुट्टी, हालत स्थिर बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से पहले OTT पर देखिए ये फिल्में, सामने आई आपातकाल की कहानी कंगना रनौत
    राधिका मर्चेंट ही नहीं, बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां भी शादी के बाद मनाएंगी पहला करवा चौथ सोनाक्षी सिन्हा
    न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास में दिखाई जाएगी 'बिन्नी एंड फैमिली', जानिए कब  एकता कपूर
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'द फेबल' को मिला ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा का साथ गुनीत मोंगा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025