अंकिता जाधव का OTT पर डेब्यू, 'है ये जुनून' के साथ पहली वेब सीरीज में दिखाएंगी कमाल
मनोरंजन
अंकिता जाधव, जिन्हें आपने 'चल चलें आसमां पे' और 'दिल धड़क रहा है' जैसे गाने के वीडियो में देखा गया है, अब OTT की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वे जल्द ही अपना नया गाना 'है ये जुनून' रिलीज करने वाली हैं।
हालांकि, बड़ी खबर यह है कि उनकी पहली हिंदी वेब सीरीज किसी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली है, जो उनके करियर का एक नया अध्याय होगा।
अंकिता ऐसे करेंगी करियर में बड़ा बदलाव
अंकिता के लिए यह वेब सीरीज करियर में एक बड़ा बदलाव लाएगी। अब तक वे छोटे गाने के वीडियो में नजर आती थीं, लेकिन अब वे लंबी कहानियों में काम करेंगी।
इससे उन्हें अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का ज्यादा अवसर मिलेगा और वे ज्यादा दर्शकों तक भी अपनी पहुंच बना सकेंगी।
साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के सेट से जुड़े पर्दे के पीछे के पलों को अक्सर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।