अंजलि अरोड़ा को मां सीता के रूप में देखकर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?
सोशल मीडिया पर अपने वायरल 'काचा बादाम' डांस और 'लॉक अप' शो से पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा अब 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' में मां सीता का किरदार निभाने वाली हैं।
अभिषेक सिंह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में अंजलि के साथ देव शर्मा, शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
अंजलि की कास्टिंग पर लोगों ने उठाए सवाल
इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने अंजलि की इस कास्टिंग को 'अपमानजनक' बताया और इसकी तुलना रामायण से जुड़े पिछले विवादों से भी की है।
रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, 'अंजलि मां सीता के रूप में? सच में? लाखों लोगों के लिए मां सीता एक पूजनीय पात्र हैं। ऐसे किरदारों के लिए कलाकारों का चुनाव गरिमा और संवेदनशीलता को दर्शाना चाहिए, न कि सिर्फ पब्लिसिटी पाने की कोई चाल लगे। यह कास्टिंग लोगों की आस्था पर एक क्रूर मजाक जैसी लग रही है।'
हालांकि, अंजलि के कुछ प्रशंसक उनका समर्थन भी कर रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रिलीज एक और बड़ी रामायण फिल्म के ठीक पहले होगी, जो इसी दिवाली पर आने वाली है।