अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन ग्रीस में कर रहे शाही शादी, रजनीकांत के शामिल होने की उम्मीद
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन आज 11 नवंबर को ग्रीस में शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
अपने इस खास दिन के लिए, उन्होंने चेन्नई के मशहूर 'अरुसुवई अरसु कैटरर्स' को चुना है।
ये कैटरर्स पारंपरिक तमिल ब्राह्मण शाकाहारी पकवान परोसेंगे, जिसमें केले के पत्तों पर असली दक्षिण भारतीय व्यंजन मिलेंगे, जो पूरी तरह पारंपरिक माहौल का अनुभव देंगे।
शादी में रजनीकांत के आने की उम्मीद, रिसेप्शन की भी योजना
हालांकि, खाने का पूरा मेन्यू अभी गोपनीय रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें तमिल परंपरा के हिसाब से कई तरह की पारंपरिक मिठाइयां मिलेंगी।
इस जोड़े ने 10 नवंबर को पारंपरिक तमिल रीति-रिवाज से सगाई की थी। शादी में रजनीकांत (जो अनिरुद्ध के मामा हैं) और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
ग्रीस में इन समारोहों के बाद, 21 नवंबर को चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी न्योता भेजा गया है।