काव्या मारन से शादी के बाद अनिरुद्ध रविचंदर ने लिया लंबा ब्रेक, जानिए कब करेंगे वापसी
क्या है खबर?
मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्य मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी करने के बाद अनिरुद्ध ने जनवरी, 2027 तक अपने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। यूट्यूब चैनल 'वलई पेचु' के होस्ट जे बिस्मी, अंथानन और शक्तिवेल के मुताबिक, अनिरुद्ध ने पहले ही तय कर लिया था कि वह अक्टूबर के बाद कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे और जनवर, 2027 तक काम से पूरी तरह दूर रहेंगे।
ब्रेक
इस फिल्म से कर सकते हैं वापसी
छुट्टी से लौटने के बाद अनिरुद्ध का पहला प्रोजेक्ट कमल हासन की फिल्म 'संडियार' हो सकता है। पहले इस फिल्म का टीजर 7 नवंबर को कमल हासन के जन्मदिन पर रिलीज होना था, लेकिन अनिरुद्ध इसका बैकग्राउंड म्यूजिक पूरा नहीं कर पाए थे।
अधूरा टीजर रिलीज करने के बजाय निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर ही जारी किया। अब उम्मीद की जा रही है कि अनिरुद्ध के काम पर लौटने के बाद ही फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।