Loading...
अनिरुद्ध-काव्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी ने भेजा खास संदेश, सामने आया बधाई पत्र
अनिरुद्ध-काव्या की शादी पर प्रधानमंत्री मोदी-सोनिया गांधी का खास संदेश

अनिरुद्ध-काव्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी ने भेजा खास संदेश, सामने आया बधाई पत्र

Nov 21, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी की चर्चाएं हर तरफ हैं। ग्रीस में 11 नवंबर को निजी समारोह में शादी रचाने के बाद अब दोनों चेन्नई में भव्य रिसेप्शन आयोजित कर रहे हैं। इस मौके से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवविवाहित जोड़े को पत्र भेजकर शादी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। रिसेप्शन में सिनेमा, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।

बधाई

प्रधानमंत्री मोदी और सोनिया गांधी ने भेजे पत्र

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन और सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी ने भारतीय सिनेमा, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों को एक साथ ला दिया है।

एक निजी समारोह में शादी करने के बाद, दोनों परिवार 21 नवंबर को चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी कर रहे हैं।

इस जश्न से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बधाई संदेश ऑनलाइन सामने आए हैं।

शुभकामनाएं

जीवनभर के विश्वास और साथ के नए सफर की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने शादी से पहले 5 नवंबर को ही अनिरुद्ध-काव्या को अपनी शुभकामनाएं भेज दी थीं।

काव्या के माता-पिता, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन को लिखे उनके इस पत्र की एक कॉपी 21 नवंबर को चेन्नई रिसेप्शन से कुछ घंटे पहले सामने आई।

अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'काव्या और अनिरुद्ध जीवनभर के विश्वास और साथ के एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

ADVERTISEMENT

कामना

मोदी ने की अनिरुद्ध-काव्या के सुखमय जीवन की कामना 

प्रधानमंत्री ने आगे कामना की कि गुजरते हर दिन के साथ इस जोड़े का एक-दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह बढ़ता रहे और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो। इसके साथ ही उन्होंने 21 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाले शादी के समारोह में आमंत्रित करने के लिए मारन परिवार का आभार भी व्यक्त किया।

उधर सोनिया गांधी ने भी 23 अक्टूबर को इस जोड़ी को अपनी शुभकामनाएं भेज दी थीं। शनिवार को उनके पत्र की एक कॉपी भी सामने आई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

बधाई संदेश

सोनिया गांधी का खास संदेश

पत्र में सोनिया गांधी ने बेटी काव्या की शादी में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए आभार जताया और पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'ये भव्य और गरिमामय जश्न यकीनन श्रद्धेय कलैगनार (एम करुणानिधि) के आशीर्वाद से संपन्न होगा।" साथ ही, उन्होंने नवविवाहित जोड़े अनिरुद्ध और काव्या तक अपना आशीर्वाद पहुंचाने को कहा और कामना की कि दोनों जीवन भर एक-दूसरे को ताकत, दोस्ती और प्यार दें और साथ मिलकर एक बेहद खुशहाल जीवन बिताएं।'

ट्विटर पोस्ट

सोनिया गांधी ने पत्र लिखकर अनिरुद्ध-काव्या को दिया शादी का आशीर्वाद

रिसेप्शन

चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन की धूम

चेन्नई के ITC ग्रैंड चोला में होने वाले रिसेप्शन में मनोरंजन, राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों के जुटेंगी।

जश्न के लिए कई मेहमान पहले ही शहर पहुंच चुके हैं, जिनमें अभिनेता सिद्धार्थ और उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी भी शामिल हैं, वहीं क्रिकेट जगत से सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी और कोच केन विलियमसन, डैनियल विटोरी और डेल स्टेन भी पहुंचे हैं। काव्या के इस फ्रेंचाइजी से जुड़े होने के कारण उनकी मौजूदगी बेहद खास है।

ADVERTISEMENT