
'एनिमल' में रणबीर कपूर की बहन बनीं हैं सलोनी बत्रा, जानिए उनके बारे में
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की ओर है तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 425 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में तमाम कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'एनिमल' में रणबीर की बहन 'रीत सिंह' का किरदार निभानी वाली अभिनेत्री सलोनी बत्रा भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
सोनाली
अभिनेत्री और मॉडल हैं सलोनी
सलोनी पेशे से एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने 2013 में आई शॉर्ट फिल्म 'द अननेम्ड क्राइम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सलोनी 'लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा', 'तैश' और 'उलझन' जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'लाइफ सही है' में काम कर चुकी है। नई दिल्ली की रहने वाली सलोनी ने मद्रास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह डिजाइनर मालिनी अग्रवाल संग हेड डिजाइनर के रूप में काम कर चुकी है।
एनिमल
फिल्म 'एनिमल' के बारे में जानिए
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर की जोड़ी साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जा रहा है और खूब प्यार भी मिल रहा है। इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तृप्ति डिमरी भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म की कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है, जिसे खुद संदीप (निर्देशक) ने ही लिखा है।