Page Loader
रणबीर कपूर की 'एनिमल' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'एनिमल'

रणबीर कपूर की 'एनिमल' सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

Nov 30, 2023
04:11 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है दर्शकों में इसको लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इससे पहले अब 'एनिमल' की OTT रिलीज से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेमाघरों के बाद 'एनिमल' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

एनिमल

OTT पर 4 घंटे की होगी 'एनिमल'

'एनिमल' जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत तक नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का OTT वर्जन 30 मिनट और लंबा होगा। सिनेमाघरों में यह फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की होगी, ऐसे में नेटफ्लिक्स पर फिल्म 4 घंटे की हो सकती है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं।

एनिमल और सैम बहादुर 

'सैम बहादुर' से होगा 'एनिमल' से सामना 

'एनिमल' की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच के जटिल रिश्ते पर आधारित है। फिल्म एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक इसके 5 लाख से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं। फिल्म का कारोबार 13.95 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग में ही हो चुका है। टिकट खिड़की पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। इसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं।