Page Loader
बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये
'एनिमल' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये

Dec 01, 2023
01:34 pm

क्या है खबर?

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी अच्छा कारोबार किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि 'एनिमल' रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं कमाई के संभावित आंकड़े।

बॉक्स ऑफिस 

दुनियाभर में पार करेगी 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा 

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'एनिमल' पहले दिन टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं में 60 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि पहले दिन 'एनिमल' दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर थोड़ा-बहुत असर पड़ सकता है।

एनिमल

रश्मिका मंदाना संग बनी रणबीर की जोड़ी 

'एनिमल' की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच के जटिल रिश्ते पर आधारित है। इसमें रणबीर की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं। संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। टिकट खिड़की पर 'एनिमल' का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। इसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं।