'गदर 3' के लिए अनिल शर्मा की धमाकेदार शर्त, बोले- मिलेगी न्यूक्लियर बम वाली कहानी तभी बनेगी फिल्म
निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि फिल्म 'गदर 3' पर काम शुरू तो हो गया है, पर वे कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।
उनकी मांग है कि पिछली फिल्मों से भी बड़ी और दमदार पटकथा मिले।
उनकी टीम 2027 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने का सोच रही है, लेकिन यह तभी होगा जब उन्हें ऐसी कहानी मिल पाएगी जो पिछली दोनों 'गदर' फिल्मों को भी पीछे छोड़ दे।
अनिल ने 'गदर' फिल्म की तुलना बम से की
अनिल ने अपनी बात साफ-साफ बताते हुए कहा, 'अगर 'गदर' एक बम थी और 'गदर 2' एक एटम बम, तो मैं 'गदर 3' तभी बनाऊंगा जब मुझे न्यूक्लियर बम जैसी कहानी मिलेगी।'
उन्होंने नाना पाटेकर से भी बात की है कि वे फिल्म में शामिल हों। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है।
फिलहाल उनकी पूरी तवज्जो अपनी आने वाली फिल्म 'वनवास' पर है, जैसे ही 'वनवास' का काम खत्म होगा, 'गदर 3' से जुड़े नए अपडेट्स भी प्रशंसकों को मिलने शुरू हो जाएंगे।