अनिल कपूर ला रहे हैं दिमाग हिलाने वाला गेम शो, जानिए कब शुरू होगा 'इंडिया के टॉप 1%'
अनिल कपूर 5 सितंबर से शुरू हो रहे एक नए गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' की मेजबानी करते नजर आएंगे।
यह शो आपकी याददाश्त के बजाय आपकी दिमागी समझ और तेज सोच का इम्तिहान लेगा। अगर आपको पहेलियां सुलझाना और मजेदार दिमागी चुनौतियों का सामना करना पसंद है, तो यह शो खास आपके लिए ही बना है।
इस शो का फॉर्मेट हिट अंतरराष्ट्रीय शो 'द 1% क्लब' से लिया गया है, जो अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पहले से ही खूब पसंद किया गया है।
इंडस्ट्री इवेंट में अनिल ने शो का किया खुलासा
एक बड़े इंडस्ट्री इवेंट में अनिल ने इस शो को लॉन्च करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इतने शानदार माहौल में शो के भव्य लॉन्च को देखना इस घोषणा को और भी खास बना देता है।'
परिवार के सदस्य घर बैठे भी इस गेम में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे सबके लिए मिलकर खेलना आसान हो जाएगा।
अनिल ने कहा, 'अगर आपको लगता है कि आपमें इंडिया के टॉप 1% में आने का दम है, तो अभी रजिस्टर करें और इस चुनौती को स्वीकार करें।'