
अनिल कपूर की फिल्म 'ताल' को 25 साल पूरे, अनदेखी तस्वीरें साझा कर लिखा नोट
क्या है खबर?
ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर जैसे सितारों से फिल्म 'ताल' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है।
सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
यह फिल्म आज ही के दिन यानी 13 अगस्त को आई थी। 'ताल' की रिलीज के 25 साल पूरे हो गए हैं।
आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।
ताल
10 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी फिल्म
'ताल' को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
25 साल पूरे होने पर अनिल ने कुछ झलकियां दिखाई हैं। उन्होंने लिखा, '25 साल पहले 'ताल' का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। विक्रांत कपूर की भूमिका निभाना सम्मान की बात थी। रमता जोगी की कहानी खास है। जब फराह खान कोरियोग्राफ नहीं कर पाईं तो सरोज खान ने दिन बचाया।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
Grateful to have been a part of 'Taal' 25 years ago. Playing Vikrant Kapoor was an honor. Ramta Jogi's story is special - Saroj Khan saved the day when Farah Khan couldn't choreograph! pic.twitter.com/1XSZbFwh5R
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 13, 2024