LOADING...
अनिल कपूर ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 
अनिल कपूर ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट (तस्वीर: एक्स/@AnilKapoor)

अनिल कपूर ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 

Aug 26, 2025
01:22 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में देखा जा रहा है। इसमें अनिल ने कर्नल विक्रांत कौल की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। अब अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह खास है। दरअसल, उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।

अपार्टमेंट

अनिल ने चुकाए 5 करोड़ रुपये 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने मुंबई के बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। अनिल और हर्षवर्धन ने अगस्त 2025 में यह डील फाइनल की। उनकी ये संपत्ति 'द स्मोकी हिल CHS लिमिटेड' में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 1,165 वर्ग फुट है और इसका कारपेट एरिया 970 वर्ग फुट है। इसमें एक गैरेज भी शामिल है। इसके रजिस्ट्रेशन में उन्होंने 30 लाख रुपये का स्टांप शुल्क का भुगतान किया है।

काम

'अल्फा' में नजर आएंगे अनिल

काम के मोर्चे पर बात करें तो अनिल जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगे। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान शिव रवैल ने संभाली है। शिव ने आदित्य चोपड़ा की वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। 'अल्फा' इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक रोशन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।