Page Loader
अनिल कपूर ने लंदन में शुरू की आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग, दिव्या खोसला संग आएंगे नजर 
अनिल कपूर ने लंदन में शुरू की अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग (तस्वीर: इंस्टा/@anilskapoor)

अनिल कपूर ने लंदन में शुरू की आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग, दिव्या खोसला संग आएंगे नजर 

Apr 17, 2023
12:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक अनिल कपूर अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं, जो उनको पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। मौजूदा वक्त में अभिनेता रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अनिल की एक गुप्त परियोजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल ने लंदन में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है।

रिपोर्ट

लंदन में ही होगी फिल्म की पूरी शूटिंग- सूत्र

इस फिल्म अनिल अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आने वाले हैं। एक सूत्र ने कहा, "यह फिल्म एक महिला के जीवन में दो पुरुषों पर आधारित होगी। अनिल और हर्षवर्धन अभिनेत्री दिव्या के जीवन में 2 पुरुषों की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का अभिनय देव द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू से अंत तक लंदन में की जा रही है। इसे टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।"