एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बच्चों का चौंकाने वाला कदम, सरनेम से 'पिट' को कहा अलविदा
मनोरंजन
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बेटे मैडॉक्स ने अपने नाम से 'पिट' सरनेम हटाने के लिए औपचारिक अर्जी दी है। अब वे 'मैडॉक्स जोली' नाम से पहचाने जाएंगे।
वैसे, वे पहले से ही अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में सिर्फ 'जोली' नाम का इस्तेमाल करते आ रहे थे, ऐसे में उनका यह फैसला बिल्कुल स्वाभाविक लगता है।
एंजेलिना और ब्रैड की बेटियों ने भी उठाया था ये कदम
मैडॉक्स ही नहीं, उनकी बहनें जहारा और विविएन भी सिर्फ 'जोली' सरनेम का इस्तेमाल ही करने लगी हैं।
परिवार के इन सदस्यों के नाम में ये बदलाव एंजेलिना और ब्रैड के साल 2016 में अलग होने के कई साल बाद सामने आए हैं।