Page Loader
'अंदाज अपना अपना' सिनेमाघरों में दोबारा कब होगी रिलीज? 'ग्राउंड जीरो' से होगा सामना 
'अंदाज अपना अपना' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक (तस्वीर: एक्स/@taran_adarsh)

'अंदाज अपना अपना' सिनेमाघरों में दोबारा कब होगी रिलीज? 'ग्राउंड जीरो' से होगा सामना 

Mar 31, 2025
10:40 am

क्या है खबर?

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब 'अंदाज अपना अपना' लगभग 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आइए जानें यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा कब दस्तक देगी।

तारीख

जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को 25 अप्रैल, 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से होने वाला है। यह फिल्म भी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'अंदाज अपना अपना' का ट्रेलर 1 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाला है।

अंदाज अपना अपना

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

आमिर और सलमान के अलावा 'अंदाज अपना अपना' में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। विनय कुमार सिन्हा इस फिल्म के निर्माता हैं, वहीं राजकुमार संतोषी ने फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला के साथ मिलकर लिखी है।