शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पर मिला सांप, मची खलबली
सोमवार शाम करीब 8 बजे मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में एक 8 फुट लंबा सांप दिखाई दिया। यह सांप बंगले के आंगन में सीढ़ियों के नीचे छिपा बैठा था।
शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब 2 सांपों को एक साथ देखा गया, तो तुरंत सांप पकड़ने वाले विक्की दुबे को इसकी सूचना दी गई।
विक्की और फॉरेस्ट अधिकारी ने सांप को छोड़ा
विक्की और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि यह एक गैर-जहरीला सांप था। आंगन की सीढ़ियों के नीचे छिपे इस सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।
इसके बाद सभी नियमों का पालन करते हुए उसे जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। हालांकि, सांप पकड़ने के अभियान के दौरान दूसरा सांप वहां से निकल भागने में कामयाब रहा।
मुंबई के सेलिब्रिटी घरों में अक्सर आते हैं जंगली जानवर
यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्मी सितारे के घर में ऐसा कोई जंगली मेहमान पहुंचा हो। इसी साल की शुरुआत में सलमान खान के घर से भी एक सांप को पकड़ा गया था।
दरअसल, मुंबई में सितारों के घरों में अक्सर ऐसे जंगली जीव आ जाते हैं, जिनकी उम्मीद नहीं की जाती।