NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं
    मनोरंजन

    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं

    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं
    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 19, 2023, 10:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं
    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं

    अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिर चर्चा में हैं और इस बार उन्हें सुर्खियों में लेकर आया है उनका वो बयान, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। अब भले ही वर्धन ने अपने विचार सबके सामने रख लिए हों, लेकिन उनकी यह बयानबाजी उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। दरअसल, वर्धन ने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे हैं, जो फिल्म देने के बदले सीधे यौन संबंध बनाने को कहते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    वर्धन ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई

    हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में वर्धन ने कहा, "मैं बॉलीवुड के सााथ कई सालों से जुड़ा हुआ हूं। बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी मैंने काम किया है। कई लोगों से मिला हूं, जिन्होंने हमेशा यही दिखावा किया है कि वे कई लोगों को जानते हैं और इंडस्ट्री में उनके काफी अच्छी जान-पहचान है।" उन्होंने कहा, "हालांकि ऐसा नहीं होता। कई निर्देशक, अभिनेताओं से वादा करते हैं कि वे उन्हें काम देंगे, लेकिन अंत में वे उनका फायदा ही उठाते हैं।"

    काम के बदले करते हैं यौन संबंध बनाने की मांग

    वर्धन ने कहा, "बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं, जो आपसे सीधे यौन संबंध बनाने के लिए बोलते हैं। वे कहते हैं आप मुझे इतना भुगतान करें और मैं आपको ये दूंगा।" उन्होंने कहा, "कोई कहता है कि मैं आपको एक्स, वाय, जेड से मिलवाऊंगा। वे आपके लिए फिल्म लिख रहे हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह आदमी न तो निर्देशक को जानता है और ना इंडस्ट्री का हिस्सा है। वे बस जल्दी-जल्दी पैसे कमाना चाहते हैं।"

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'नौटंकी' में दिखेंगे वर्धन

    वर्धन ने कोरोना महामारी के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'नौटंकी' साइन करने के बारे में भी बात की। विवेक पहले इससे जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऐलान किया कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है। जब इस बारे में वर्धन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह एक पुरानी कहानी है। मुझे इस बारे में बात करने की अनुमति नहीं है। अब सब कुछ अच्छा है और विवेक को अपनी इस फिल्म पर बहुत गर्व है।"

    अपने दादा की बायोपिक बना रहे वर्धन

    वर्धन ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह अपने दादा अमरीश पुरी का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं। उन्होंने कहा था, "मैं दुनियाभर में प्रतिष्ठित अपने दादा जी की बायोपिक बनाने जा रहा हूं। देश के सबसे पसंदीदा विलेन की बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है।" वर्धन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अमरीश के प्रशंसकों ने उनकी बायोपिक को लेकर खुशी जाहिर की थी। प्रशंसकों को इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार है।

    2019 में वर्धन ने रखा था बॉलीवुड में कदम

    2019 में वर्धन ने फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसमें उनकी मुख्य भूमिका थी। हालांकि, वर्धन की फिल्मी शुरुआत खास नहीं रही। 'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी', 'असक' और 'गुलाब' उनकी आगामी फिल्मों में शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    विवेक अग्निहोत्री
    कोरोना वायरस
    अमरीश पुरी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL: इसी वोंग ने रचा इतिहास, टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी करीना कपूर
    उर्वशी रौतेला की सोनाली कुलकर्णी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया, बोलीं- ये मुझ पर लागू नहीं उर्वशी रौतेला
    कार्तिक आर्यन ने किया अपने नए प्रोजेक्ट 'प्रोटीन पुलिस' का ऐलान, साझा की तस्वीर कार्तिक आर्यन
    अनुभव सिन्हा की 'भीड़' 13 कट के बाद हुई रिलीज, वायरल हुआ सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट अनुभव सिन्हा

    विवेक अग्निहोत्री

    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब दीपिका पादुकोण
     क्या था 'द कश्मीर फाइल्स' से अनुपम खेर के पिता का कनेक्शन? निर्देशक ने किया खुलासा अनुपम खेर
    प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर साधा निशाना, बोले- बकवास फिल्मों में से एक है प्रकाश राज
    विवेक अग्निहोत्री ने पूरी की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म पल्लवी जोशी

    कोरोना वायरस

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कोरोना महामारी के दौरान रिहा सभी कैदी 15 दिन में आत्मसमर्पण करें सुप्रीम कोर्ट
    कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं पूजा भट्ट, ट्वीट कर दी जानकारी बॉलीवुड समाचार
    भारत के कई राज्यों में फैल रहा सब-वेरिएंट XBB.1.16, मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार   भारत में कोरोना वायरस
    विश्व बैंक अध्यक्ष उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना संक्रमित पाए गए, प्रधानमंत्री मोदी से मिलना था  विश्व बैंक

    अमरीश पुरी

    सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' इस दिन सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज गदर फिल्म
    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अमरीश पुरी पर बनने जा रही है बायोपिक, पोते वर्धन पुरी ने की तैयारी बॉलीवुड समाचार
    अमरीश पुरी के यादगार डायलॉग्स, जिनका आज भी है बोलबाला बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023