NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म
    मनोरंजन

    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म

    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 09, 2022, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म
    अमरीश पुरी से पहले इन नामचीन कलाकारों के जीवन पर भी बन चुकी है फिल्म

    दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। हाल ही में उनके पोते वर्धन पुरी ने उनकी बायोपिक को लेकर खुलासा किया। अमरीश का शानदार अभिनय दर्शकों के जहन में बसा हुआ है। अब उनका जीवन पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। हालांकि, पहले भी कलाकारों का जीवन पर्दे पर उतारा जा चुका है। आइए उन कलाकारों के बारे में भी जानते हैं।

    अमरीश की बायोपिक पर शुरू हो गया काम

    कुछ समय पहले सुनने में आया था कि अमरीश के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और अब उनके पोते वर्धन ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने पिंकविला से कहा, "मैं दुनियाभर में प्रतिष्ठित अपने दादा जी की बायोपिक बनाने जा रहा हूं। देश के सबसे पसंदीदा विलेन की बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है।" वर्धन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अमरीश के प्रशंसक उनकी बायोपिक को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विलेन के रोल से दिलों में दहशत पैदा कर देने वाले अमरीश पुरी का 12 जनवरी, 2005 में निधन हो गया था। 2019 में उनके पोते वर्धन पुरी ने फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, उनकी फिल्मी शुरुआत खास नहीं रही।

    सिल्क स्मिता

    2011 में आई फिल्म 'डर्टी पिक्चर' साउथ की मशहूर अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित थी। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कामयाबी की आज भी मिसाल दी जाती है। कम उम्र में स्टारडम हासिल करना और फिर रहस्यमय हालातों में दुनिया को अलविदा कहने की उनकी कहानी अभिनेत्री विद्या बालन ने इतनी शिद्दत से पर्दे पर उतारी कि पूरी दुनिया देखती रह गई। यह फिल्म आप हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    संजय दत्त

    संजय दत्त के जीवन पर फिल्म 'संजू' बन चुकी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 में आई थी। रणबीर कपूर ने संजय का जीवन पर्दे पर उतारा और दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें एक अभिनेता के रूप में वह पूरी तरह से सफल हुए। इस फिल्म में संजय की जिंदगी का हर दौर समाया हुआ है। उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव को फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर मौजूद है।

    हंसा वादकर

    श्याम बेनेगल ने मराठी और हिंदी फिल्म व थिएटर जगत की मशहूर अभिनेत्री हंसा वादकर के जीवन पर फिल्म 'भूमिका' बनाई। एक बिंदास और असाधारण जीवन जीने वाली हंसा ने 13 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी भूमिका अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने निभाई और दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो पर आप यह फिल्म देख सकते हैं।

    सावित्री

    तेलुगु फिल्म 'महानती' अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित थी, जो भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं। नाग अश्विन ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने सावित्री का जीवन पर्दे पर उतारा था। यही वो फिल्म थी, जिसके जरिए मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान ने तेलुगु फिल्मों में पदार्पण किया था। फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया। हिंदी में आप इस फिल्म को MX प्लेयर में देख सकते हैं।

    चार्ली चैपलिन

    चार्ली चैपलिन फिल्म जगत का ऐसा नाम है, जिसने संकट में भी हंसने की सीख दी। वो शख्स, जिसे देखने भर से चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मूक फिल्मों के सबसे बेहतरीन कलाकारों में एक चार्ली दर्शकों को हंसाते-हंसाते रुला देते थे। उनके जीवन में 'चैपलिन' नाम की फिल्म पर्दे पर आ चुकी है, जो 1992 में रिलीज हुई थी। इसमें रॉबर्ट डाउनी ने चैपलिन की भूमिका निभाई थी। प्राइम वीडियो पर आप फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    संजय दत्त
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को वनडे में हुआ फायदा, टी-20 में सूर्यकुमार ने बनाया नया कीर्तिमान ICC रैंकिंग
    CBI ने FCI में हुए भ्रष्टाचार को लेकर 50 जगह पर मारा छापा, जानिए पूरा मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    'थुनिवु' देख लौट रहे अजीत कुमार के फैन ने चलते ट्रक से लगाई छलांग, मौत चेन्नई
    गोल्डन ग्लोब के बाद अब 'RRR' को ऑस्कर समेत इन पुरस्कारों की उम्मीद गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    बॉलीवुड समाचार

    पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहरीन शाह ने पाक निर्देशक और भारतीय निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप पाकिस्तान समाचार
    'गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म महात्मा गांधी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक के लिए अक्षय कुमार और आर माधवान आए साथ  आर माधवन
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा फातिमा सना शेख

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला आलिया भट्ट
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार

    संजय दत्त

    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म में संजय दत्त निभाएंगे दादा का किरदार प्रभास
    बॉलीवुड के वो स्टार किड्स, जो चला रहे अपना बिजनेस आर्यन खान
    रवीना टंडन का मीडिया से सवाल, पूछा- अभिनेत्रियों को क्यों कहा जाता है 90s की स्टार? रवीना टंडन

    बायोपिक

    यामी गौतम ने जताई मधुबाला की बायोपिक में काम करने की इच्छा यामी गौतम
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    अलाया एफ ने शुरू की श्रीकांत बोला की बायोपिक की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें अलाया एफ
    परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ 11 दिसंबर से शुरू करेंगे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक की शूटिंग परिणीति चोपड़ा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023