Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर
मनोरंजन

'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर

'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 27, 2021, 08:00 am 3 मिनट में पढ़ें
'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर

अभिनेता विक्की कौशल अभिनीत बायोपिक 'सरदार उधम सिंह' पिछले साल से ही चर्चा में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में भगत सिंह का किरदार अभिनेता अमोल पाराशर निभाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कई वेब सीरीज में अभिनय कर चुके अमोल को पहली बार किसी फिल्म के लिए बड़ी भूमिका मिल सकती है। यह फिल्म क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को केंद्र में रखकर बन रही है, जिन्होंने ब्रिटिश अधिकारी माइकल ओ'डायर की साजिश के तहत हत्या कर दी थी।

किरदार
फिल्म में दिखेंगे एक अलग मिजाज के भगत सिंह

निर्देशक शूजित सरकार इस बायोपिक में एक अलग तरह के भगत सिंह को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं। इसके लिए शूजित ने अभिनेता अमोल को भगत सिंह के साहित्य के बारे में कुछ पढ़ने के लिए दिया था। इसमें कुछ चीजें ऐसी भी थीं, जिन्हें भगत सिंह ने खुद लिखा था। इस फिल्म में भगत सिंह को एक समझदार और बुद्धिमान क्रांतिकारी के रूप में पर्दे पर दिखाया जाएगा।

परिचय
जानिए कौन हैं अमोल पाराशर

अभिनेता अमोल पाराशर कई वेब सीरीज में अभिनय कर चुके हैं। वह वेब सीरीज 'ट्रिपलिंग' में अपने किरदार से फेमस हुए थे। फिल्मों की बात करें तो वह अभी तक 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द इयर' और 'डॉली किट्टी और वो' में दिख चुके हैं। अमोल ने साल 2009 में फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्स मैन ऑफ द इयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

परिचय
कौन हैं 'सरदार उधम सिंह', जिन पर बन रही है बायोपिक?

सरदार उधम सिंह वह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शहीद उधम सिंह ने ब्रिटेन में जाकर लंदन में अंग्रेज अधिकारी माइकल ओ'डायर की हत्या की थी। आपको बता दें कि उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए अंग्रेज अधिकारी की सुनियोजित हत्या की थी। 1940 में उन्हें माइकल ओ'डायर की हत्या के आरोप में फांसी की सजा दे दी गई थी।

जानकारी
जलियावाला बाग नरसंहार के साक्षी थे उधम सिंह

उधम सिंह के सामने ही जलियावाला बाग नरसंहार हुआ था। मौत की वह घटना देख कर उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि वो उस अंग्रेज अधिकारी को सबक सिखाएंगे, जो इसके लिए जिम्मेदार थे। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा भी पूरी की थी।

बयान
महत्वपूर्ण क्रांतिकारी योगदानों में से एक है यह कहानी- निर्देशक शूजित

बायोपिक 'सरदार उधम सिंह' के बारे में बताते हुए निर्देशक शूजित ने कहा था, "मैंने इस घटना को इसलिए चुना, क्योंकि यह स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे महत्वपूर्ण क्रांतिकारी योगदानों में से एक है, जिस पर पीढ़ियों से किसी का ध्यान नहीं गया। उधम का संघर्ष और बलिदान आज के दर्शकों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कहानी होगी।" बता दें कि इस फिल्म में शहीद उधम सिंह का किरदार विक्की कौशल निभाते हुए नजर आएंगे, जिनका लुक सामने आ चुका है।

रिलीज डेट
पहले स्थगित हुई थी फिल्म की रिलीज डेट

सरदार उधम सिंह पर आधारित यह बायोपिक इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इससे पहले यह फिल्‍म पिछले साल 2 अक्‍टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होनी थी। उसके बाद 15 जनवरी, 2021 को रिलीज डेट निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। विक्की कौशल और अमोल के अलावा फिल्म के बाकी स्टारकास्ट के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
मुंबई
भगत सिंह
सोशल मीडिया
मनोरंजन
अमृतसर
ताज़ा खबरें
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
मुंबई
जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
जाने-माने निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख देश
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई
डेटिंग ऐप टिंडर पर रक्षाबंधन के लिए शख्स ने की बहन की तलाश, मिल भी गई अजब-गजब
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन
महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब संजय राउत की पत्नी को भेजा समन राजनीति
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
ED ने संजय राउत को गिरफ्तार किया, किस मामले में हुई गिरफ्तारी? राजनीति
और खबरें
भगत सिंह
पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा
पंजाब: संगरूर के लोकसभा सांसद ने भगत सिंह को 'आतंकवादी' बताया, हो रही निंदा राजनीति
'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें
'रंग दे बसंती' से 'शहीद-ए-आजम' तक, भगत सिंह के जीवन पर बनी ये फिल्में जरूर देखें मनोरंजन
दिल्ली: 200 कोरोना संक्रमितों को श्मशान ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर की वायरस से मौत
दिल्ली: 200 कोरोना संक्रमितों को श्मशान ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर की वायरस से मौत देश
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' कहनी पड़ेगी राजनीति
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला की बरसी का दिन ही क्यों?
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन: रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला की बरसी का दिन ही क्यों? देश
और खबरें
सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम टेक्नोलॉजी
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके टेक्नोलॉजी
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन अजब-गजब
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं टेक्नोलॉजी
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां मनोरंजन
और खबरें
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
अमृतसर
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
पंजाब: सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहा गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया देश
अमृतसर: अटारी चेक पोस्ट पर पकड़ी गई 102 किलोग्राम ड्रग्स, 700 करोड़ रुपये है कीमत
अमृतसर: अटारी चेक पोस्ट पर पकड़ी गई 102 किलोग्राम ड्रग्स, 700 करोड़ रुपये है कीमत देश
दिलजीत की फिल्म के सेट पर शख्स ने दी आत्महत्या की धमकी, जानिए मामला
दिलजीत की फिल्म के सेट पर शख्स ने दी आत्महत्या की धमकी, जानिए मामला मनोरंजन
पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत
पंजाब: BSF जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, हमलावर समेत पांच जवानों की मौत देश
पंजाब: अमृतसर के पास ड्रोन से फेंके गए नशीले पदार्थ, तलाशी अभियान शुरू
पंजाब: अमृतसर के पास ड्रोन से फेंके गए नशीले पदार्थ, तलाशी अभियान शुरू देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022