कान्स में बंगाली फिल्म 'रंगो बिबाहो' का पोस्टर-ट्रेलर हुआ जारी, रिश्तों का असली रंग दिखाएगी ये कॉमेडी
अमिताभ चटर्जी की बंगाली सोशल कॉमेडी 'रंगो बिबाहो' का ट्रेलर और पोस्टर 'कान्स' में लॉन्च कर दिया गया है।
फिल्म के लॉन्चिंग कार्यक्रम 15 और 19 मई को हुए, जिनमें दुनियाभर से फिल्म निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार और सिनेमा जगत के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
'रंगो बिबाहो' जल्द जाएगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में
यह फिल्म प्यार, शादी, साथ और अकेलेपन जैसे मानवीय रिश्तों की गहराई को दिखाती है। आज के समय में रिश्तों के बदलते स्वरूप को उजागर करने के लिए इसमें व्यंग्य और सच्ची भावनाओं का खूबसूरत मेल दिखाया गया है।
फिल्म में देशा नंदी, अमृता मुखर्जी, पार्थ सारथी चंद्र और जगन्नाथ चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। भारत में रिलीज होने से पहले, यह फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई जाएगी। कान्स में, अभिनेत्री पूजा बत्रा और अमेरिकी निर्माता एंजेला अस्त्रियन ने कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया।