Page Loader
सर्वे: अमिताभ बच्चन पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं लोग, आलिया भट्ट बनीं सबसे आकर्षक हस्ती

सर्वे: अमिताभ बच्चन पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं लोग, आलिया भट्ट बनीं सबसे आकर्षक हस्ती

Oct 27, 2020
12:08 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सिर्फ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि समाज में अहम योगदान दिया है। यह उनकी लगन, मेहनत और समाज के लिए किए गए उनके कामों का ही फल है कि आज लोग उन्हें बेहद सम्मान से देखते हैं। अब वह देश के सबसे विश्वनीय और सम्मानित सेलिब्रिटी के रूप में ऊभरे हैं। दरअसल, हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) ने TIARA रिसर्च की ओर से एक दिलचस्प शोध जारी किया है।

विश्वसनीय अभिनेता

सबसे विश्वसनीय अभिनेता हैं अमिताभ बच्चन

TIARA ने ब्रांड्स के रूप में एक सर्वे किया है, जिसके आधार पर बताया गया कि कौन से सितारे सबसे विश्वनीय ब्रांड के रूप में उभरे हैं। इस सर्वें में 23 शहरों के 60,000 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें सभी ने हर सेलिब्रिटी को अंक दिए। 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन 88.0 के TIARA अंकों के साथ भारत के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित हस्ती हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और कपिल शर्मा को भी है।

विश्वसनीय हस्तियां

कपिल शर्मा, अक्षय कुमार और दीपिका ने भी बनाई जगह

इस सर्वे में अक्षय कुमार 86.8 स्कोर के साथ दूसरे विश्वसनीय सेलिब्रिटी हैं। जबकि विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी की बात करें तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर 82.8 स्कोर के साथ दीपिका पादुकोण ने जगह बनाई है। इनके अलावा टीवी स्टार की बात करें तो लोग सबसे ज्यादा कपिल शर्मा पर भरोसा करते हैं। उन्हें इस लिस्ट में 63.2 स्कोर मिला है। वहीं, खेल जगत से महेंद्र सिंह धौनी 86.0 स्कोर के साथ सबसे आगे हैं।

आकर्षक हस्ती

आलिया भट्ट बनी आकर्षक कलाकार

कपल्स की बात करें तो इस सर्वे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को सबसे विश्वसनीय और सम्मानित सेलिब्रिटी जोड़ी पाया गया है। ये दोनों को देश की सबसे आकर्षित जोड़ी भी बने। इनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे ज्यादा पहचान हासिल करने वाली जोड़ी बनी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल की सबसे विवादित जोड़ी के रूप में उभरे हैं। सर्वे के अनुसार, आलिया भट्ट भारत की सबसे आकर्षक हस्ती चुनी गई हैं।

जानकारी

180 हस्तियां हुई थीं सर्वे में शामिल

इस सर्वे में 180 हस्तियों को शामिल किया गया था। जो सभी भारत से हैं। इसमें बॉलीवुड से 69 सितारे, टेलीविजन से 67 और खेल जगत से 37 सेलिब्रिटीज जबकि सात अन्य कैटेगरी में सेलिब्रिटीज को जगह मिली है।