100 करोड़ की जमीन खरीदने के पीछे क्या है अमिताभ बच्चन की योजना? जानिए पूरी कहानी
अमिताभ बच्चन पिछले 2 सालों से अयोध्या में लगातार जमीन खरीद रहे हैं, जिसमें उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है।
उनके बड़े सौदों में सरयू रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के पास 25 हजार वर्ग फुट का एक प्लॉट शामिल है, जिसे उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा।
इसके अलावा, अपनी कंपनी AB कॉर्प लिमिटेड के माध्यम से उन्होंने 67 एकड़ की एक बड़ी जमीन 35 करोड़ रुपये में हासिल की है।
अमिताभ ने पिता के नाम पर स्मारक बनाने के लिए खरीदी जमीन
इन खरीद के अलावा, अमिताभ ने अपने पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की याद में एक स्मारक बनाने के लिए 54 हजार से ज्यादा वर्ग फुट का एक और प्लॉट भी खरीदा है।
यह खरीद उनके पहले से ही विशाल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को और बढ़ाती है, जिसकी कुल कीमत अब 500 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा है।
इस पोर्टफोलियो में मुंबई में उनके बंगले 'जलसा' और 'जनक', दुबई में उनका एक आलीशान विला और प्रयागराज के पास उनकी पुश्तैनी जमीन भी शामिल है।