Loading...
'ओह माय डॉग' को UAE के सिनेमाघरों में दिखाएंगे निर्देशक अमित राय, आई रिलीज तारीख 
'ओह माय डॉग' UAE में हो रही रिलीज

'ओह माय डॉग' को UAE के सिनेमाघरों में दिखाएंगे निर्देशक अमित राय, आई रिलीज तारीख 

Aug 25, 2026
03:29 pm

क्या है खबर?

निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' भारत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। पंकज त्रिपाठी अभिनीत यह एक भावनात्मक पारिवारिक-ड्रामा है, जिसने 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होकर कुल 5.03 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका बड़ा कारण टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का दबदबा और सीमित स्क्रीन्स मिलना था। अब यह फिल्म UAE और मिडिल ईस्ट के सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक देने के लिए तैयार है।

ऐलान

अगले महीने अंतरराष्ट्री रिलीज के लिए तैयार है फिल्म

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, 'ओह माय डॉग' 4 सितंबर, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और मिडिल ईस्ट के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्माताओं के इस कदम से फिल्म को मध्य पूर्व के दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, 'ओह माय डॉग' एक बच्चे और कुत्तों के बीच के बेहद खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है।

फिल्म में पवन मल्होत्रा, माही राय और राजेश कुमार भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT