'अमित अटल' में दिखाई जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की अनकही यात्रा, जानिए और क्या होगा खास
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'अमित अटल' को हाल ही में गोवा में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रदर्शित किया गया।
हितेश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वाजपेयी जी की कविताओं, उनके लेखों और भाषणों का उपयोग करके उनके जीवन की यात्रा को जीवंत किया गया है। यह स्क्रीनिंग 25 नवंबर को आईनॉक्स पणजी में हुई।
फिल्म IFFI की इस थीम से खाती है मेल
यह डॉक्यूमेंट्री इस साल IFFI की थीम "स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स" (यानी 'बिना सरहदों की कहानियां') के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
यह उन कहानियों पर रोशनी डालती है, जो अलग-अलग संस्कृतियों को आपस में जोड़ती हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसे वाजपेयी जी की विरासत को एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
इस साल के महोत्सव में दुनिया भर से फिल्में आई हैं, जिसमें 86 देशों की 159 फिल्में शामिल हैं (इन्हें करीब 1,400 प्रविष्टियों में से चुना गया है)।