अनुराग कश्यप के भाई से ठनी, फिर भी सलमान खान ने 'बंदर' पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म 'बंदर' की तारीफ कर सबको चौंका दिया है। 5 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं।
सलमान का ये समर्थन इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उनके और अनुराग के भाई अभिनव कश्यप के बीच काफी पुराना विवाद रहा है। अभिनव ने सलमान पर फिल्म 'दबंग' का क्रेडिट गलत तरीके से लेने का आरोप लगाया था। पुराने मनमुटाव को किनारे रखकर सलमान का इस फिल्म को बढ़ावा देना फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला और सकारात्मक है।
फिल्म में बॉबी देओल बनेंगे रॉक स्टार
फिल्म के टीजर में बॉबी देओल एक रॉकस्टार 'समर मेहरा' के रूप में दिख रहे हैं, जो एक बड़े विवाद में फंसा हुआ है। सान्या मल्होत्रा उनकी बहन बनी हैं, जो इस मुसीबत में उनका साथ देती हैं।
निर्देशक अनुराग कश्यप के मुताबिक, बॉबी ने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया है, जिससे उनका एक नया और भावनात्मक अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बनर्जी एक लेखक की भूमिका में हैं। बता दें कि 'बंदर' का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी हो चुका है।