TVK विवाद: 'कुत्ते' वाली टिप्पणी पर राघव लॉरेंस ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
अभिनेता और निर्माता राघव लॉरेंस इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, उन्होंने एक मीडिया बातचीत में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के कामकाज को लेकर कुत्तों से तुलना करने वाली बात कह दी थी।
कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और इसे गलत तरीके से लिया। इसके बाद राघव ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी सफाई दी।
उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है। उनका कहना था कि वे बस यह समझाना चाहते थे कि लोगों को नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना चाहिए, उनका किसी का भी अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
एक्स पर राघव ने कुत्ते वाली टिप्पणी से किया इनकार
राघव ने एक्स पर लिखा, 'कुछ लोग यह गलत खबर फैला रहे हैं कि मैंने लोगों को कुत्ता कहा है, जो पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है।'
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों और आम जनता का सम्मान करते हैं और उन्हें अपनी मां के बराबर मानते हैं।
उन्होंने सभी से अपील की कि पूरी बात समझने के लिए वे मेरा पूरा वीडियो जरूर देखें। इसी बीच, राघव के राजनीति में कदम रखने की खबरें भी चल रही हैं, जिसकी वजह से वे लगातार सुर्खियों में हैं।