US जज ने रोकी 110 अरब की मीडिया डील, अब हर दिन इतने करोड़ का लगेगा जुर्माना
अमेरिकी जज ने पैरामाउंट स्काईडांस द्वारा वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के 110 अरब के अधिग्रहण पर रोक लगा दी है। कैलिफोर्निया के नेतृत्व में 12 राज्यों ने तर्क दिया था कि अगर ये मीडिया दिग्गज आपस में मिल जाते हैं, तो अमेरिकी फिल्म बाजार पर उनका लगभग 27 प्रतिशत नियंत्रण हो जाएगा।
इससे छोटे स्टूडियो के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है और दर्शकों के लिए कीमतें बढ़ सकती हैं या उनके पास चुनने के विकल्प कम हो सकते हैं।
जज ने भी सहमति जताई कि अगर यह सौदा जल्दबाजी में आगे बढ़ता है, तो नौकरियों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के लिए जोखिम हो सकते हैं।
विलय पर इतने करोड़ का दैनिक जुर्माना
अगर यह विलय 30 सितंबर तक पूरा नहीं होता है, तो दोनों कंपनियों को हर दिन की देरी के लिए वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयरधारकों को 67.39 करोड़र देने होंगे।
फैसले के बाद वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयर 4 प्रतिशत गिर गए, जिससे निवेशकों में घबराहट है। अब आगे क्या होगा, यह 3 अगस्त को होने वाली कोर्ट सुनवाई तय करेगी, जिससे इस बड़े सौदे का भविष्य साफ हो जाएगा।