अमेजन ने रोकी सैम ऑल्टमैन पर बन रही फिल्म 'आर्टिफिशियल', क्या हॉलीवुड पर AI का राज?
खबरों के मुताबिक, अमेजन ने OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पर बन रही 4 करोड़ की फिल्म 'आर्टिफिशियल' का काम रोक दिया है।
यह फिल्म सैम की जिंदगी पर आधारित थी। इसमें एंड्रयू गारफील्ड सैम का किरदार निभा रहे थे। फिल्म 2023 के उन 5 अहम दिनों की कहानी दिखाती, जब सैम को OpenAI से निकाला गया था और फिर वापस बुला लिया गया था।
फिल्म में और भी कई जाने-माने कलाकार थे। आईके बैरिनहोल्ट्ज ने एलन मस्क का किरदार निभाया था और कूपर कोच इल्या सुतस्केवर की भूमिका में थे।
'आर्टिफिशियल' रद्द होने से हॉलीवुड में छिड़ी बहस
फिल्म के रद्द होने से हॉलीवुड में अब बड़ी बहस छिड़ गई है। लोग सोच रहे हैं कि AI कंपनियों का हॉलीवुड पर कितना असर बढ़ गया है।
ये कंपनियां अब सिर्फ टेक्नोलॉजी देने वाली नहीं रही हैं, बल्कि पैसे लगाने वाली इन्वेस्टर के तौर पर भी उभर रही हैं।
नेटफ्लिक्स और A24 जैसे बड़े स्टूडियो ने भी कथित तौर पर 'आर्टिफिशियल' को बनाने से मना कर दिया था। लोगों को चिंता है कि जब असल जिंदगी की ये बड़ी टेक कंपनियां कहानियों का हिस्सा बनने लगेंगी, तो कलाकारों की रचनात्मक आजादी खतरे में पड़ सकती है।
हालांकि, नियॉन जैसी कंपनी शायद इस फिल्म को ले ले, लेकिन फिलहाल इसका भविष्य अनिश्चित है।