Loading...
'दुपहिया सीजन 2' का ट्रेलर जारी, गजराज-स्पर्श और रेणुका के साथ निरहुआ ने लगाया तड़का

'दुपहिया सीजन 2' का ट्रेलर जारी, गजराज-स्पर्श और रेणुका के साथ निरहुआ ने लगाया तड़का

Sep 21, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो अपनी लोकप्रिय सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन ला रही है। निर्माताओं ने रिलीज तारीख का ऐलान करने के बाद, 'दुपहिया सीजन 2' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और रेणुका शहाणे अपने-अपने किरदारों में वापसी करते दिखे हैं। वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) महत्वपूर्ण किरदार में इसका हिस्सा बने हैं। सोनम नायर द्वारा निर्देशित सीरीज का निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले किया गया है।

ट्रेलर

धड़कपुर गांव में फिर मची अफरा-तफरी

'दुपहिया सीजन 2' का ट्रेलर उसी काल्पनिक गांव धड़कपुर में ले जाता है, जिसकी शाख अब खतरे में है। 25 साल बाद यहां चोरी नाम का अपराध हो जाता है।

इस बार कहानी सिर्फ हंसाएगी नहीं, बल्कि सस्पेंस और क्राइम का तड़का भी लगाएगी। जहां किरदार अपने रोजमर्रा के संघर्षों के बीच फंसे दिखते हैं, तो वहीं निरहुआ के आने से अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल पैदा होता है।

सीरीज का प्रीमियर 1 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT