Loading...
'दुपहिया' का सीजन 2 लौटने के लिए तैयार, रिलीज तारीख का हो गया ऐलान
'दुपहिया' के दूसरे सीजन की रिलीज तारीख आई

'दुपहिया' का सीजन 2 लौटने के लिए तैयार, रिलीज तारीख का हो गया ऐलान

Sep 18, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

शिवानी रघुवंशी और स्पर्श श्रीवास्तव की वेब सीरीज 'दुपहिया' के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। सोनम नायर द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा का पहला सीजन पिछले साल आया था, जिसे IMDb ने 7.4 की रेटिंग दी है। अब निर्माताओं ने दूसरे सीजन की रिलीज तारीख से पर्दा उठाया है और इसका पहला पोस्टर भी दिखाया है। इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग द्वारा बनाया और लिखा गया है, जबकि निर्माण बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले किया गया है।

रिलीज

जानिए कब और कहां आएगा 'दुपहिया सीजन 2'

'दुपहिया 2' का प्रीमियर इस बार भी अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'सुनो सुनो सुनो... धड़कपुर अब अपराध मुक्त नहीं हो रहा। दुपहिया का नया सीजन, 1 अक्टूबर, 2026 से।'

यह सीरीज काल्पनिक गांव धड़कपुर पर आधारित है, जो कभी अपराधमुक्त था। हालांकि, अब यहां किरदारों को हर दिन नई समस्याओं से जूझना पड़ता है।

सीरीज में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा और यशपाल शर्मा भी अपने किरदारों में लौटेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT