क्या मुंबई में रहने की योजना बना रहे अल्लू अर्जुन? इस कारण ले सकते हैं फैसला
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का लुक साझा करते हुए इसके शीषर्क का ऐलान किया था। इसे 'राका' नाम दिया गया है। इस ऐलान के बाद से फैंस फिल्म से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स जानने के लिए उतावले हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, 'राका' के लिए अल्लू ने हैदराबाद से मुंबई आकर रहने का फैसला किया है।
योजना
2-3 साल के लिए मुंबई में रहने की योजना
न्यूज 18 के मुताबिक, एक्शन थ्रिलर फिल्म 'राका' की शूटिंग शेड्यूल तेजी से शुरू होने की खबरें आ रही हैं। इस कारण अल्लू अगले 2-3 साल के लिए मुंबई में रहने की योजना बना रहे हैं, जिससे वह फिल्म पर पूरा ध्यान दे सकें और लगातार यात्रा से बच सकें। माना जा रहा है कि इस कदम को उठाने के बाद अभिनेता को बार-बार के सफर से आराम मिलेगा और वह पूरा फोकस अपनी परियोजना पर कर सकेंगे।
फिल्म
'राका' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
'राका' का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अभिनेता के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगी। चर्चा है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू की है। 'पुष्पा 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अल्लू की 'राका' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि इसमें अभिनेता का अब तक का सबसे अलग लुक दिखाई देने वाला है, जिसकी एक झलक पोस्टर में सामने आई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्टर
#RAAKA pic.twitter.com/BY1dzQFLY8
— Allu Arjun (@alluarjun) April 8, 2026