शाहरुख खान को 'राका' का बेसब्री से इंतजार, अल्लू अर्जुन के लिए कही ये बात
क्या है खबर?
शाहरुख खान वैसे तो सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहना पसंद करते हैं। इस बीच उन्होंने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जमकर तारीफ करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। अभिनेता ने पोस्ट में बताया है कि वो अल्लू की आगामी फिल्म 'राका' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म 'राका' का पहला पोस्टर 8 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसमें अल्लू का रहस्यमयी लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
तारीफ
शाहरुख ने अल्लू के लुक को बताया जबरदस्त
अभिनेता ने 'राका' का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'अल्लू अर्जुन पोस्टर बेहद दिलचस्प और शानदार है, बिल्कुल आपकी तरह। आप लोगों ने जो बनाया है, उसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है। ये अनुभव... एटली के शब्दों में कहें तो- जबरदस्त जबरदस्त जबरदस्त होगा। राका बेहद रोमांचक लग रहा है, शुभकामनाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Happy Birthday @alluarjun … the poster is intriguing and amazing just like you are. Can’t wait to see what you guys have put together. This experience will be… in Atlee’s words - Mass masss massss!! #Raaka looks so exciting, all the best!! @Atlee_dir pic.twitter.com/QHh3ZkpKQh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 8, 2026
प्रतिक्रिया
शाहरुख के पोस्ट पर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
शाहरुख का पोस्ट उन सोशल मीडिया यूजर्स को खटक रहा है, जिन्हें उम्मीद थी कि अभिनेता फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ में कुछ शब्द भी कहेंगे। एक यूजर ने लिखा, 'आप कुछ 'धुरंधर' के बारे में भी कह सकते थे... वो भी एक भारतीय फिल्म है।' एक अन्य ने लिखा, 'धुरंधर' के लिए तो आपने कुछ नहीं बोला।' बता दें, अल्लू की फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख अभिनीत फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था।