NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्राह्मणों पर हमला बोलने से लेकर माफी मांगने तक, जानिए क्यों विवादों में हैं अनुराग कश्यप
    अगली खबर
    'ब्राह्मणों पर हमला बोलने से लेकर माफी मांगने तक, जानिए क्यों विवादों में हैं अनुराग कश्यप
    क्या है अनुराग कश्यप को लेकर पूरा विवाद?

    'ब्राह्मणों पर हमला बोलने से लेकर माफी मांगने तक, जानिए क्यों विवादों में हैं अनुराग कश्यप

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 19, 2025
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    अनुराग कश्यप अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, ये बेबाकी कई बार उन पर भारी पड़ चुकी है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।

    दरअसल, पिछले दिनों अनुराग ने फिल्म 'फुले' का बचाव करते हुए ब्राह्मण समाज पर एक ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी कि लोग आग बबूला हो गए।

    ऐसा क्या बोले अनुराग, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी तक की मांग होने लगी, आइए पूरा मामला विस्तार से जानें।

    शुरुआत

    'फुले' से शुरू हुआ सारा विवाद

    अनुराग ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मेरी जिंदगी का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर था। भाई अगर इस देश में जातिवाद नहीं होता तो उन्हें क्या जरूरत थी लड़ने की। अब ये ब्राह्मण लोगों को शर्म आ रही है या वो शर्म में मरे जा रहे हैं या फिर एक अलग ब्राह्मण भारत में जी रहे हैं, बेवकूफ कौन है। ये कोई तो समझाए।'

    'फुले' ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित है।

    कटाक्ष

    सरकार और सेंसर बोर्ड पर कटाक्ष

    अनुराग ने आगे लिखा था, 'धड़क 2' की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला कि मोदी जी ने भारत में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है और उसी आधार पर 'संतोष' भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मण को दिक्कत हो रही है 'फुले' से। भैया, जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप? आपकी क्यों सुलग रही है? जब कास्ट सिस्टम था नहीं तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई क्यों थे।'

    नाराजगी

    अनुराग की इस टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण

    अनुराग के इस पोस्ट में एक कमेंट आया, 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना सुलगाएंगे।' इसी कमेंट पर अनुराग ने एक ऐसा जवाब दे दिया, जिस पर हंगामा हो गया।

    उन्होंने लिखा, 'ब्राह्मणों पर मैं पेशाब करूंगा...कोई दिक्कत?'

    खुद अनुराग ने यूजर का ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद विवाद और गरमा गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।

    माअीमला

    दर्ज हो गया मामला

    इसके बाद जाने-माने वकील आशुतोष जे. दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया कि निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ उन्होंने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'अनुराग कश्यप की जाति विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है। नफरत फैलाने वाली ऐसी बातें समाज में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।'

    विवाद गहराने पर अनुराग को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी।

    उन्होंने क्या कहा, आइए जान लेते हैं।

    माफीनामा

    माफीनामा में अनुराग ने लिखी ये बात

    अनुराग ने अपने माफीनामा में लिखा, 'ये मेरा माफीनामा है मेरे पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसका संदर्भ नहीं समझा गया और नफरत परोसी जाने लगी। कोई भी बात या काम आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को रेप और मौत की धमकियां देने के लायक नहीं है, वो भी उन लोगों से जो खुद को 'संस्कार' का ठेकेदार मानते हैं। मेरा परिवार न कुछ कहता है और ना ही कहा है।'

    मांग

    गिरफ्तारी की मांग

    अनुराग लिखते हैं, 'जो बात कही गई, वो वापस नहीं ली जा सकतीं और ना ही मैं उसे वापस लूंगा। मुझे गालियां देनी हैं तो दो। मेरे परिवार को बीच में मत लाओ। इतना तो शास्त्रों में भी संस्कार है, बस मानववाद में नहीं। आप खुद तय करो कि आप किस तरह के ब्राह्मण हो। बाकी मेरी तरफ से माफी।'

    इसी बीच राजनेता तेजिंदर बग्गा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जो 'बिग बॉस 18' में भी थे।

    विवाद

    तेज हुई सियायत

    तेजिंदर बग्गा ने अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया.।

    उन्होंने मुंबई पुलिस से अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

    बग्गा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अनुराग को 'मानसिक रूप से अस्थिर' तक बताया।

    उधर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुराग के पोस्ट की कड़ी निंदा की और उन पर सवाल उठाए।

    जानकारी

    'फुले' पर ब्राह्मण समुदाय ने जताई थी आपत्ति

    बता दें कि ब्राह्मण समुदायों का आरोप था कि प्रतीक गांधी की 'फुले' ब्राह्मणों को बदनाम करने का प्रयास करती है और जातिवाद को बढ़ावा देती है। ये फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विरोध के बाद इसकी रिलीज टाल दी गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग कश्यप
    बॉलीवुड समाचार
    विवादित बयान

    ताज़ा खबरें

    पीयूष चावला ने सभी तरह के क्रिकेट से लिया संन्यास पीयूष चावला
    IPL के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    चेनाब ब्रिज का श्रेय लेने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा- कोई मुकाबला नहीं  नरेंद्र मोदी
    अमेजन ने फिर की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारियों की गई नौकरी अमेजन

    अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप ने की पुष्टि, ऑस्कर की रेस में शामिल शॉर्ट फिल्म पर बनाएंगे फिल्म बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट विधु विनोद चोपड़ा
    सैयामी खेर और अनुराग कश्यप एक बार फिर आए साथ, रोमांच से भरपूर होगी कहानी सैयामी खेर
    अनुराग कश्यप नारीवादी फिल्में बनाने वालों पर बोले- उनमें से 90 प्रतिशत 'धोखेबाज' हैं कोलकाता

    बॉलीवुड समाचार

    सोहा अली खान ने क्यों लिया था ब्रेक? बोलीं- परिवार, पति सब कुछ भुला बैठी थी सोहा अली खान
    इन हॉरर फिल्मों को देख सिनेमाघरों के अंदर छूट गई थी दर्शकों की कंपकंपी, आपने देखीं? छोरी फिल्म
    शर्मिला टैगोर छोड़ रहीं बंगाली सिनेमा, 13 की उम्र में बन गई थीं 'बंगाल की धड़कन' शर्मिला टैगोर
    'चांदनी बार' के रिलीज होते ही गुस्साए महेश भट्ट ने दी थी मधुर भंडारकर को गाली मधुर भंडारकर

    विवादित बयान

    पैगंबर विवाद: विवादित टिप्पणियों से देश की छवि को पहुंचा नुकसान- NSA डोभाल अजित डोभाल
    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज बॉलीवुड समाचार
    देवी काली पर दिए बयान से बढ़ी सांसद महुआ मोइत्रा की मुसीबत, दर्ज हुई शिकायत पश्चिम बंगाल
    नुपुर शर्मा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025