Loading...
आलिया भट्ट ने दिया दीपिका पादुकोण का साथ, बोलीं- नौकरी खोने के डर से न झुकें
दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने दिया दीपिका पादुकोण का साथ, बोलीं- नौकरी खोने के डर से न झुकें

Nov 19, 2026
10:41 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में काम के घंटों को लेकर छिड़ी बहस अब और तेज हो गई है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते 2 बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था, जिस पर खूब विवाद हुआ था। अब 4 साल की बेटी राहा की मां बन चुकीं आलिया भट्ट खुलकर दीपिका के समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम के समय को लेकर बड़े बदलाव की वकालत की है।

बयान

दीपिका के समर्थन में आलिया, बतौर निर्माता बदलेंगी काम का तरीका

द टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि शादी और मां बनने के बाद काम के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया है।

उन्होंने दीपिका का मजबूती से समर्थन करते हुए कहा कि वो बतौर निर्माता अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इंडस्ट्री में बदलाव लाना चाहती हैं। जहां काम के घंटों पर सहमति न बनने के कारण दीपिका को बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े, वहीं आलिया खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ।

बदलाव

बतौर निर्माता काम का समय तय करेंगी आलिया

आलिया ने दो-टूक कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उनके निर्माता हमेशा उनका साथ देते हैं, लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री में काम के समय को लेकर बदलाव जरूरी है।

उन्होंने माना कि बड़ा स्टार होने के नाते उनके लिए कम घंटे काम की मांग करना आसान है। अब वो निर्माता बनकर भी इस बदलाव की कोशिश करेंगी।

उनके मुताबिक, काम का समय तय होना चाहिए और अपनी बात रखने पर किसी को नौकरी जाने का डर नहीं होना चाहिए।

ADVERTISEMENT

मांग

बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका ने उठाई थी मांग

आलिया के बयान से दीपिका की शुरू की गई इस बहस को नई ताकत मिली है।

अब करीना कपूर और अनन्या पांडे जैसे सितारे भी काम के बेहतर माहौल का समर्थन कर रहे हैं। 2 बच्चों की मां दीपिका ने बेटी दुआ के जन्म के बाद वापसी करते हुए काम के घंटे तय करने की बात उठाई थी।

ये विवाद तब शुरू हुआ था, जब उन्होंने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल को छोड़ दिया था।

ADVERTISEMENT

सवाल

इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर दीपिका की बेबाक राय

एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि महिला होने के नाते अगर उनकी इस मांग को जिद समझा जाता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के कई पुरुष सितारे सालों से रोजाना सिर्फ 8 घंटे ही काम कर रहे हैं, लेकिन वो कभी सुर्खियां नहीं बनता।

दीपिका ने कहा कि ये सब जानते हैं कि कई बड़े अभिनेता सोमवार से शुक्रवार तक ही काम करते हैं और वीकेंड पर छुट्टी लेते हैं।

ADVERTISEMENT