NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '12वीं फेल' का मुरीद हुआ बॉलीवुड, अब आलिया भट्ट ने की फिल्म की दिल खोलकर तारीफ
    अगली खबर
    '12वीं फेल' का मुरीद हुआ बॉलीवुड, अब आलिया भट्ट ने की फिल्म की दिल खोलकर तारीफ
    आलिया भट्ट ने यूं लुटाया फिल्म '12वीं फेल' और विक्रांत मैसी पर प्यार

    '12वीं फेल' का मुरीद हुआ बॉलीवुड, अब आलिया भट्ट ने की फिल्म की दिल खोलकर तारीफ

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 16, 2024
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बिना किसी शोर के आती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से सबको हैरान कर देती हैं।

    2023 में ऐसा ही तगड़ा सरप्राइज दिया फिल्म '12वीं फेल' ने। इसके आगे कंगना रनौत की बड़े बजट की फिल्म 'तेजस' ने भी सिनेमाघरों में घुटने टेक दिए।

    बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसकी सरहाना की है और अब इस फेहरिस्त में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है।

    बकबे

    आलिया ने '12वीं फेल'को बताया दिल छू लेने वाली फिल्म

    आलिया ने फिल्म का एक पाेस्टर साझा कर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'पिछले कुछ समय में मैंने जो सबसे खूबसूरत फिल्में देखी हैं उनमें से एक '12वीं फेल' है। कलाकारों का प्रदर्शन जबरदस्त है। विक्रांत आप बहुत-बहुत शानदार थे। मैं हैरान हूं। मनोज शर्मा के इस सफर में मेधा शंकर दिल और आत्मा हैं। सभी चीजें दिल छू लेने वाली हैं। विधु विनोद चोपड़ा सर आपकी ये फिल्म वाकई हिट है। बहुत प्रेरणादायी है। मैं प्यार से भर गई हूं।'

    तारीफ

    कइयों ने किया फिल्म का समर्थन

    '12वीं फेल' की तारीफ करने वालों में कंगना का भी नाम शामिल है। उन्होंने विधु के निर्देशन की तो तारीफ की ही, इसी के साथ विक्रांत की तुलना दिवंगत अभिनेता इरफान खान से कर डाली थी।

    बीते दिन ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की जमकर सराहना की थी।

    अनिल कपूर से लेकर फरहान अख्तर तक कई सितारों ने फिल्म को सराहा था।

    अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की तारीफ कर सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट साझा किया था।

    प्रदर्शन

    'तेजस' को दी थी मात

    '12वीं फेल' ने बीते साल 27 अक्टूबर को कंगना की फिल्म 'तेजस' के साथ सिनेमाघरों का रुख किया था। 'तेजस' के शोर के आगे '12वीं फेल' की दूर-दूर तक कोई पूछ-परख नहीं थी, लेकिन इसने आते ही धूम मचा दी।

    जहां 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'तेजस' महज 5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जुटा पाई, वहीं 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी '12वीं फेल' ने लगभग 67 करोड़ रुपये कमाकर सबके होश उड़ा दिए।

    लोकप्रियता

    IMDb पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है '12वीं फेल'

    IMDb ने पिछले दिनों इस साल की 250 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की नई रैंकिंग जारी की थी, जिसमें '12वीं फेल' पहले स्थान पर विराजमान थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई है। इसे IMDb पर 9.2 रेटिंग दी गई है।

    '12वीं फेल' की कहानी है चंबल में रहने वाले मनोज की, जो बेहद गरीब परिवार से है। 12वीं में मनोज फेल हो जाता है, लेकिन और IPS बनना चाहता है।

    पोल

    आपको '12वीं फेल' कैसी लगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें!
    '12वीं फेल' ने IMDb पर भी मार ली बाजी, बनी सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म '12वीं फेल' ने IMDb पर भी मार ली बाजी, बनी सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म
    ये भी पढ़ें!
    अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक को 'हार्ट लैंप' के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से नवाजा गया कर्नाटक

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी...' में किससे प्रेरित थीं आलिया भट्ट की साड़ियां, करण जौहर ने दिया जवाब करण जौहर
    नपोटिज्म पर आलिया भट्ट बोलीं- महेश भट्ट की पत्नी को भी नहीं मिले मौके महेश भट्ट
    करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ किया अपनी नई फिल्म 'जिगरा' का ऐलान, देखिए टीजर करण जौहर

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की '12वीं फेल' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई जारी, 7वें दिन किया इतना कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    OTT पर देखिए ये खौफनाक साइको थ्रिलर फिल्में, रोमांच ऐसा कि पलक नहीं झपका पाएंगे OTT प्लेटफॉर्म
    बॉक्स ऑफिस: दर्शकों को रास नहीं आई मृणाल की 'आंख मिचौली', 'UT 69' की डूबी नैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    शिल्पा शेट्टी की इस ड्रेस की कीमत है लाखों में, तस्वीरों में देखिए झलक शिल्पा शेट्टी
    रकुल प्रीत सिंह का खुलासा, फिल्म 'एमएस धोनी' में करने वाली थीं अहम किरदार रकुल प्रीत सिंह
    वीकेंड को इन टाइम ट्रेवल बॉलीवुड फिल्मों के साथ बनाए खास, जानिए किस OTT पर देखें मनोरंजन
    इमरान खान ने पिता के बजाय क्यों लगाया मां का सरनेम? जानिए उनसे जुड़ीं खास बातें इमरान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025