NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट
    अगली खबर
    अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट
    '12वीं फेल' के फैन हुए अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट

    लेखन पलक
    Jan 12, 2024
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    विधु विनोद चोपड़ा ने 2023 में सालों बाद बड़े पर्दे पर फिल्म '12 वीं फेल' से वापसी की थी।

    विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म जिसने भी देखी, उसने इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म को समीक्षकों, दर्शकों और इंडस्ट्री के सितारों से मिली तारीफों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

    हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर '12वीं फेल' की जमकर तारीफ की है।

    पोस्ट

    अनुराग ने की विधु विनोद चोपड़ा की तारीफ

    अनुराग '12वीं फेल' सिनेमाघरों में नहीं देख सके थे, लेकिन उन्होंने इसे OTT पर देखा और उन्हें यह बहुत पसंद आई। निर्माता ने एक शानदार फिल्म बनाने के लिए विधु की प्रशंसा की।

    उन्होंने लिखा, 'संभवतः सबसे अच्छी मेनस्ट्रीम फिल्म, जो मैंने 2023 में देखी। विधु ने 71 साल की उम्र में एक जिद्दी आदमी की एक साधारण कहानी से एक शानदार फिल्म तैयार की है, जो जितना जीवन उसे दे रहा था, उससे भी ज्यादा चाहता है।"

    तारीफ

    मक्खी की तरह महसूस कर रहे थे अनुराग

    अनुराग को फिल्म देखते हुए दीवार पर बैठी मक्खी जैसा महसूस हुआ।

    वह लिखते हैं, 'फिल्म की जिस बात ने मुझे चौंकाया, वह ये कि कैसे उन्होंने मेनस्ट्रीम की सभी परंपराओं को तोड़ दिया और दृश्यों को सरल लंबे शॉट्स में फिल्माया... मुखर्जी नगर के भीड़ वाले दृश्य, जो ऐसा लगता है जैसे कैमरा बस कहानी को बिना माहौल को परेशान किए दिखा रहा हो। ऐसा लगा, जैसे हम दीवार पर बैठी मक्खी की तरह फिल्म को देख रहे हों।'

    म्यूजिक

    "विधु की तरह कभी नहीं देख पाया मनोज की कहानी"

    अनुराग ने पूरी टीम को शुक्रिया कहा और विधु के नजरिए को भी सलाम किया।

    उन्होंने आगे लिखा, 'पूरी टीम को धन्यवाद, जिन्हें मैं नहीं जानता और सभी अभिनेताओं को। विशेष रूप से विक्रांत, मेधा शंकर, अंशुमन पुशकर, अनंतव जोशी और सिनेमैटोग्राफर रंगा, प्रोडक्शन डिजाइनर और संगीत निर्देशकों और लेखकों को। मैं मनोज से मिला हूं और मैंने किताब पढ़ी है, लेकिन विधु ने इसे जिस तरह देखा, वैसे मैं कभी नहीं देख पाया।'

    दुख

    सिनेमाघर में फिल्म न देख पाने का दुख 

    निर्देशक को सिनेमाघर में '12वीं फेल' न देख पाने का दुख है।

    वह लिखते हैं, 'यह डिज्नी+हॉटस्टार पर है और इसे जरूर देखना चाहिए। मैं दुर्भाग्यशाली था कि इसे सिनेमाघरों में देखने का समय नहीं मिला, लेकिन मैंने इसे अपनी स्क्रीन पर देखा।'

    'मुझे प्रेरणा देने के लिए लव यू विधु। काश तुम कभी बड़े ना हों और 71 साल की उम्र में भी हमेशा परेशान करने वाले बच्चे बने रहो। मैं दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Instagram post

    A post shared by anuragkashyap10 on January 12, 2024 at 3:12 pm IST

    कहानी

    यहां जानें '12वीं फेल' की कहानी

    '12वीं फेल' की कहानी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी पर आधारित है। कैसे अपनी परिस्तिथियों से लड़कर मनोज अपना सपना पूरा करते हैं यह देखने लायक है।

    फिल्म में मनोज का किरदार विक्रांत और श्रद्धा का मेधा ने निभाया है। दोनों कलाकारों के अभिनय को सराहना मिली है।

    सिनेमाघरों में कमाई के झंडे गाड़ने के बाद बीते दिनों '12वीं फेल' OTT प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज हुई है। इसे OTT पर भी बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अनुराग कश्यप
    विधु विनोद चोपड़ा
    विक्रांत मैसी
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाएंगे 7 प्रतिनिधिमंडल, थरूर समेत ये नेता करेंगे अगुवाई ऑपरेशन सिंदूर
    OpenAI की आबू धाबी में डाटा सेंटर बनाने की योजना, सबसे बड़ा होने का दावा  OpenAI

    अनुराग कश्यप

    अनुराग कश्यप की फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' को मिला U/A सर्टिफिकेट अलाया एफ
    फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी  विक्की कौशल
    'सेक्रेड गेम्स' का तीसरा सीजन नहीं आएगा, अनुराग कश्यप बोले- OTT में अब हिम्मत नहीं सेक्रेड गेम्स
    अनुराग कश्यप ने याद किया अपना संघर्ष, बोले- पत्नी ने घर से निकाल दिया था बॉलीवुड समाचार

    विधु विनोद चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: विधु विनोद चोपड़ा की ये हैं सबसे कमाऊ फिल्में, एक बनी 700 करोड़ी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर जारी, IPS बनने का सपना लिए दिल्ली आए विक्रांत मैसी विक्रांत मैसी
    फिल्म '12वीं फेल' से पहले OTT पर देखिए परीक्षाओं पर आधारित ये शानदार वेब सीरीज विक्रांत मैसी
    '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई' समेत ये यादगार फिल्में सिनेमाघरों में फिर से दिखेंगी बॉलीवुड समाचार

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म '12वीं फेल' की कमाई में मामूली बढ़त, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    '12वीं फेल' की सफलता पर विक्रांत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह दिल छू लेने वाला विधु विनोद चोपड़ा
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की '12वीं फेल' ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' की कमाई जारी, 7वें दिन किया इतना कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    आगामी फिल्में

    शाहरुख खान का सफरनामा पर्दे पर लाएगी आर्यन की पहली वेब सीरीज 'स्टारडम'? खुलेंगे कई राज शाहरुख खान
    मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज पर 'लियो' के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला थलापति विजय
    मीरा चोपड़ा बोलीं- मैं अपने माता-पिता से राय नहीं लेती, प्रियंका चोपड़ा तो दूर की बात प्रियंका चोपड़ा
    '12वीं फेल' की शूटिंग के दौरान रुके नहीं विक्रांत मैसी के आंसू, किया ये खुलासा विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025