NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '12वीं फेल' ने IMDb पर भी मार ली बाजी, बनी सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म
    अगली खबर
    '12वीं फेल' ने IMDb पर भी मार ली बाजी, बनी सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म
    विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' IMDb पर सबसे लोकप्रिय

    '12वीं फेल' ने IMDb पर भी मार ली बाजी, बनी सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 02, 2024
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म '12वीं फेल' फिर चर्चा में है। जिस तरह से बिना किसी शोर के रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकाें को चौंकाया, उसी तरह से अब यह OTT पर दर्शकों को अपना मुरीद बना रही है।

    बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई करने के बाद इस ऑस्कर 2024 के लिए भी भेजा गया और अब इसे IMDb की शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची में पहला स्थान मिला है।

    उपलब्धि

    फिल्म को IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

    IMDb ने हाल ही में भारतीय फिल्मों की नई रैंकिंग जारी की, जिसमें '12वीं फेल' पहले स्थान पर विराजमान है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई है। इसे 9.2 रेटिंग दी गई है।

    'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' जो पिछले साल तक IMDb पर भारतीय फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर थी, अब ये दूसरे स्थान पर है, वहीं कमल हासन की फिल्म 'नायकन' अब तीसरे स्थान पर आ गई है।

    स्थान

    शीर्ष 10 फिल्मों में एक भी हिंदी फिल्म नहीं

    IMDb की 250 फिल्मों की सूची में कुछ ही हिंदी फिल्में अपनी जगह बना पाई हैं। इनमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'दृश्यम', 'विक्की डोनर', 'दंगल', 'द लंच बॉक्स', 'गंगाजल', 'एयरलिफ्ट', 'हिंदी मीडियम', 'पैडमैन', 'गली बॉय' और 'बधाई हो' जैसी हिंदी फिल्में शामिल हैं।

    इस सूची में साउथ की फिल्मों का बोलबाला है। शीर्ष 10 फिल्मों में इकलौती फिल्म '12वीं फेल' है, वहीं शीर्ष 20 फिल्मों में आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' को जगह मिली है।

    कहानी

    '12वीं फेल' की कहानी है क्या?

    '12वीं फेल' को अगर विक्रांत के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा।

    ये कहानी है चंबल में रहने वाले मनोज की, जो बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता की नौकरी चली जाती है, क्योंकि पिता ईमानदार हैं। घर में खाने तक के लाले हैं। मनोज 12वीं में फेल हो जाता है, लेकिन वह IPS बनना चाहता है।

    उसका यह सफर रुलाने के साथ-साथ प्रेरित भी करता है।

    फिल्म 29 दिसंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर आई थी।

    जीत

    फिल्म ने 'तेजस' को दी थी मात

    '12वीं फेल' ने बीते साल 27 अक्टूबर को कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' के साथ सिनेमाघरों का रुख किया था। 'तेजस' के शोर के आगे '12वीं फेल' की दूर-दूर तक कोई पूछ-परख नहीं थी, लेकिन इसने आते ही धूम मचा दी।

    जहां 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'तेजस' महज 5 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जुटा पाई, वहीं 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी '12वीं फेल' ने लगभग 67 करोड़ रुपये कमाकर सबके होश उड़ा दिए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    IMDb के पास दुनियाभर की फिल्मों, टीवी कार्यक्रम और वेब सीरीज आदि की जानकारी होती है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस कहा जाता है। तभी तो IMDb की रेटिंग और रिव्यू को ही फिल्मों की सफलता और नाकामी का पैमाना मान लिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने बेचे करीब 4,800 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए क्या है कारण  शेयर बाजार समाचार
    विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर अजीत अगरकर ने दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    केरल से महाराष्ट्र तक कोरोना वायरस के मामले बढ़े; दिल्ली में एडवाइजरी जारी, उत्तराखंड में अलर्ट दिल्ली
    'भूल चूक माफ' ने आते ही इन 10 फिल्मों को दी मात, 'केसरी वीर' का हाल-बेहाल राजकुमार राव

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस: रविवार को '12वीं फेल' की कमाई में आया उछाल, जानिए कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    '12वीं फेल': कौन हैं मेधा शंकर, जो फिल्म में बनीं विक्रांत मैसी की प्रेमिका?  बॉलीवुड समाचार
    ऋषभ शेट्टी को पसंद आई विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', बोले- महत्वपूर्ण सीख देती है फिल्म  ऋषभ शेट्टी
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की '12वीं फेल' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानिए अब तक कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    आदित्य रॉय कपूर नहीं, इमरान हाशमी थे 'आशिकी 2' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद इमरान हाशमी
    #NewsBytesExplainer: करोड़ों रुपये की लागत से बनते हैं सेट, जानिए क्या होता है शूटिंग के बाद  #NewsBytesExplainer
    OTT पर आ गई '12वीं फेल', साल के आखिरी वीकेंड में इन फिल्मों का लें मजा OTT प्लेटफॉर्म
    ट्विकल खन्ना बनना चाहती थीं CA, परिवार के कहने पर बॉलीवुड में आईं; ऐसा रहा सफर ट्विंकल खन्ना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025