LOADING...
अली फजल ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' से साझा किया ये वीडियो, देखते ही झूम उठे फैंस
अली फजल ने पूरी की 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग

अली फजल ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' से साझा किया ये वीडियो, देखते ही झूम उठे फैंस

Feb 02, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं जिनपर दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार लुटाया है। निर्माताओं ने इस सफलता को देखते हुए फिल्म का ऐलान किया था जिसकी रिलीज का इंतजार चल रहा है। वेब सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द फिल्म' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो अपने विस्तार के साथ भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है। अब अली फजल ने एक वीडियो के जरिए खुशखबरी साझा की है।

वीडियो

अली फजल ने 'मिर्जापुर: द फिल्म' को बताया "मास्टरपीस"

अली ने 'मिर्जापुर' सीरीज में गुड्‌डू भैया का किरदार निभाया था और फिल्म में उनका यही किरदार दोबारा दिखेगा। उन्होंने फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट से BTS वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'ये सिलसिला लंबा है। यह प्यार और नफरत का एक सफर है। मिर्जापुर फिल्म का आखिरी शेड्यूल पूरा हो गया है।' अभिनेता ने कास्ट और क्रू को धन्यवाद देते हुए 'मिर्जापुर: द फिल्म' को "मास्टरपीस" बताया है।

बयान

"हमने वही किया जो हम सबसे अच्छा करते हैं"

अली ने आगे कहा, "कैमरा चालू होते ही हमने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मिर्जापुर के सभी कलाकारों, क्रू और पूरी टीम की ओर से- हमने वही किया जो हम सबसे अच्छा करते हैं।" उधर BTS वीडियो ने लोगों को उत्साहित कर दिया है। लोग गुड्‌डू भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 'मिर्जापुर: द फिल्म' का निर्माण पुनीत कृष्णा ने किया है, जबकि निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए BTS वीडियो

Advertisement