'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर जारी, जीतू भैया-रवि किशन के भौकाल ने चौंकाया
क्या है खबर?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। निर्माता फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार टीजर जारी किया है, जो दोहरे एक्शन, खून-खराबा, बवाल और भौकाल से भरपूर है। 'मुन्ना भैया' के किरदार में दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी की वापसी हुई है। रवि किशन और 'पंचायत' वाले जितेंद्र यादव भी फिल्म का हिस्सा हैं और अपने किरदारों से पूरी तरह चौंकाते हैं।
टीजर
मिर्जापुर में होगा खूनी-खेल, गद्दी को लेकर मचेगा कोहराम
टीजर की शुरुआत 'कालीन भैया' (पंकज) से होती है जो कहते हैं, 'काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है, और कभी-कभी नहीं मिलती है।' गुड्डू पंडित (अली) का भौकाल दिखता है। साथ में जितेंद्र हैं जो मिर्जापुर का साम्राज्य चलाना नहीं, उसे खड़ा करना चाहते हैं। 'मुन्ना भैया' (दिव्येंदु) की अकड़ देखने लायक है। कुल मिलाकर कहानी पूरी तरह बवाली और खून-खराबे से भरपूर होने वाली है। फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Witness the epic untold story, this September. Get ready for bhaukaal on the big screen.
— Excel Entertainment (@excelmovies) June 25, 2026
Watch #MirzapurTheMovie only in cinemas on 4th September in Hindi & Telugu
इस सितंबर, एक ज़बरदस्त अनकही कहानी देखें। भौकाल के लिए तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर #MirzapurTheMovie देखें 4… pic.twitter.com/rRe5ydlNiP