Page Loader
अनन्या पांडे की बहन अलाना बनने वाली हैं मां, पति इवोर मैकक्रे संग साझा किया वीडियो
अलाना पांडे बनने वाली हैं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alannapanday)

अनन्या पांडे की बहन अलाना बनने वाली हैं मां, पति इवोर मैकक्रे संग साझा किया वीडियो

Feb 28, 2024
11:37 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री अनन्या पांडे की चचेरी बहन, डिजिटल क्रिएटर और मॉडल अलाना पांडे मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस खबर की पुष्टि की है। दरअसल, अलाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पति इवोर मैकक्रे के साथ एक खूबसूरत वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है। सामने आए वीडियो में अलाना अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अलाना

हम इंतजार नहीं कर सकते- अलाना 

अलाना ने लिखा, 'हम पहले से ही आपसे बहुत प्यार करते हैं। हम आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।' भावना पांडे से लेकर अनुषा दांडेकर और तानिया श्रॉफ समेत कई सितारों ने दोनों को उनके जीवन में आने वाली खुशी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अलाना ने 16 मार्च, 2023 को अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में इवोर के साथ सात फेरे लिए थे। अलाना-इवोर की पहली मुलाकात 2019 में एक हैलोवीन पार्टी में हुई थी।

इवोर

इवोर मैकक्रे कौन हैं?

इवोर पेशे से एक अमेरिकी फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर हैं। वह अमेरिका के माउंट वर्नोन के रहने वाले हैं। उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से ग्रैजुएशन की है। इवोर ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट टूर मैनेजर के तौर पर की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की ओर रुख किया और अपना करियर बनाया। वर्तमान में इवोर अपनी प्रोडक्शन कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के CEO हैं।