फिल्म 'भूत बंगला' से अक्षय कुमार की पहली झलक जारी, अनोखे अंदाज में छाए
क्या है खबर?
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों को डर के साथ-साथ हंसी की डोज देते दिखेंगे, जैसा उन्होंने 'भूल-भुलैया' (2007) में किया था। लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से अक्षय की पहली झलक जारी कर दी है।। निर्देशक प्रियदर्शन ने मोशन पोस्टर जारी किया है जिसमें अक्षय का अनोखा अंदाज बेहद दिलचस्प प्रतीत होता है।
पोस्टर
काला चश्मा और रुद्राक्ष की माला पहने दिखे अक्षय कुमार
'भूत बंगला' के पहले मोशन पोस्टर में अक्षय एक भयानक से दिखने वाले सिंहासन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने आंखों में काला चश्मा लगाया हुआ है, जबकि गले और हाथों में कई सारी रुद्राक्ष की मालाएं पहन रखी हैं। अभिनेता ने चेहरा ऊपर की ओर किया हुआ है और मुंह को खोलकर पोज दे रहे हैं। उनका ये शर्टलेस अवतार किसी तांत्रिक जैसा लगता है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी जिसमें वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Dus ko denge das-tak, intezar karo tab tak…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 24, 2026
Let the fun begin!#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/8Lqs7JbsSR