अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का पहला गाना इस दिन होगा जारी, मिलेगा खास तोहफा
क्या है खबर?
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त खबरों में छाए हुए हैं। फैंस भी उनकी फिल्म से जुड़े अपडेट जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ऐसे में ताजा जानकारी उनकी उत्सुकता काे 4 गुना और बढ़ा देगी। यह तो सब जानते हैं कि फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का बोलबाला दिखा था। लगता है कि सीक्वल में एक और अक्षय दिखाई देंगे, क्योंकि खिलाड़ी कुमार की 'भूत बंगला' का पहला गाना 'धुरंधर 2' के साथ दिखाया जाएगा।
योजना
'भूत बंगला' का प्रमोशनल गाना होगा जारी, दिखाई देगा पहला लुक
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मार्च को रिलीज हो रही 'धुरंधर 2' के साथ 'भूत बंगला' का एक प्रमोशनल गाना जारी किया जाएगा, जो फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की इस हॉरर-कॉमेडी का फर्स्ट लुक होगा। जहां आमतौर पर, सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज के साथ ही आगामी फिल्मों का ट्रेलर या टीजर दिखाया जाता है, लेकिन 'भूत बंगला' के मामले में ऐसा नहीं होगा। निर्माता एकता कपूर काे लगता है कि डॉयलॉग प्रोमो की बजाए, गाना लोगाें का खूब ध्यान खींचेगा।
वजह
इस कारण गाना रिलीज करना चाहते हैं निर्माता
एक सूत्र ने कहा, "2007 में रिलीज 'भूल-भुलैया' को उसके टाइटल गाने 'तेरी आंखें भूल भुलैया' से बहुत फायदा हुआ था। इसलिए, इस बार, प्रीतम द्वारा रचित एक और ऐसा गाना है जिसमें चार्टबस्टर बनने की क्षमता है। एकता को लगा कि यह दर्शकों को पसंद आएगा और के बारे में चर्चा पैदा करेगा। इसे 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ जोड़ना समझदारी भरा कदम था।" फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होगी जिसमें तब्बू और वामिका गब्बी भी हैं।