LOADING...
अक्षय ने 'भूत बंगला' के सेट से प्रियदर्शन संग साझा की तस्वीर, दी जन्मदिन की बधाई
अक्षय ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की बधाई (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

अक्षय ने 'भूत बंगला' के सेट से प्रियदर्शन संग साझा की तस्वीर, दी जन्मदिन की बधाई

Jan 30, 2025
12:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन आज यानी 30 जनवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रियदर्शन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। प्रियदर्शन और अक्षय इन दिनों अपनी आगामी 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल चालू है।

नोट

अक्षय ने क्या लिखा?

अक्षय ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्रियन सर! सेट पर भूतों से घिरे हुए...वास्तविक और अवैतनिक दोनों सुविधाओं से घिरे रहने से जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? एक मार्गदर्शक और एकमात्र व्यक्ति होने के लिए धन्यवाद। आपको एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं।' 'भूत बंगला' की बात करें तो यह फिल्म 2 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एकता कपूर फिल्म की निर्माता हैं। तब्बू भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर